IQ Full form, IQ Kya Hai?

IQ Full form : आईक्यू (IQ) क्या है?, आईक्यू (IQ) का फुलफॉर्म क्या होता है?, हम अक्सर इस आईक्यू शब्द का प्रयोग करते रहते हैं। जब हम किसी ऐसे व्यक्ति को देखते हैं, जो बहुत ज्ञानी या बुद्धिमान होता है तो हमारे मन में यही विचार आता है कि सामने वाले व्यक्ति का आईक्यू बहुत अच्छा है। ऐसे में आपके मन में कभी ना कभी ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर आईक्यू क्या होता है। इस पोस्ट के जरिये हम इसी सवाल का जवाब देंगे। साथ ही आईक्यू फुलफॉर्म और आईक्यू का मापन कैसे करते हैं? उसे भी जानेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

#1. आईक्यू (IQ) का फुल फॉर्म क्या है? IQ Full form

आईक्यू (IQ) का फुल फॉर्म Intelligence Quotient होता है। हिन्दी में इसे बुद्धिलब्धि कहते हैं। दरअसल इस शब्द को जर्मन भाषा से लिया गया है। इसका उपयोग मनुष्य की बुद्धि की क्षमता को मापने के लिए किया जाता है।

#2. IQ (आईक्यू) क्या है?

IQ अर्थात Intelligence Quotient किसी भी मनुष्य की बुद्धिमत्ता का परिक्षण है। जिसकी सहायता से मनुष्य की मानसिक क्षमता और बुद्धिमानी या समझदारी का आंकलन किया जाता है। इसका प्रयोग सर्वप्रथम जर्मन मनोचिकित्सक विलियम स्टर्न के द्वारा 1912 में किया गया था। आईक्यू के आधार पर ही किसी व्यक्ति के द्वारा समस्या को हल करने और किसी चीज के प्रति मन में क्या विचार आता है। उसका आंकलन किया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो IQ Test के द्वारा मनुष्य के सोचने की क्षमता, समस्या को हल करने की क्षमता और नए आईडिया को सोचने की क्षमता का परीक्षण किया जाता है।

आईक्यू टेस्ट के द्वारा मानव मस्तिष्क की रचनात्मकता का परिक्षण किया जाता है। जिस व्यक्ति का आईक्यू ज्यादा होता है। उस व्यक्ति में किसी भी समस्या को हल करने की क्षमता भी ज्यादा होती है। वहीं इसके विपरीत जिसका IQ Level कम होता है, वो किसी समस्या को हल करने में अधिक समय लगाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि दुनिया के महान वैज्ञानिक आइंस्टीन और खगोलशास्त्री डॉ. स्टीफन हॉन्किंग्स का IQ Level 160 था।

#3. आईक्यू (IQ) कैसे मापते हैं?

किसी भी व्यक्ति के आईक्यू लेवल को मापने के लिए उसकी मानसिक आयु और वास्तविक आयु (Chronological Or Biological Age) का प्रयोग किया जाता है। आईक्यू की गणना करने का सूत्र इस प्रकार है – Intelligent Quotient = Mental Age (मानसिक उम्र) ÷ Physical Age (वास्तविक या शारीरिक उम्र ) × 100

आईक्यू (IQ) की गणना करने के लिए मनुष्य की मेन्टल ऐज से फिजिकल ऐज को भाग देकर 100 से गुड़ा कर दिया जाता है।

उदाहरण के तौर पर मानलीजिए आपकी वास्तविक आयु (फिजिकल ऐज) 40 और मानसिक आयु (मेन्टल ऐज) 25 है, तो आपका आईक्यू लेवल 160 होगा।

आईक्यू (IQ) = 40 ÷ 25 × 100 = 160

इसी तरह से व्यक्ति की आईक्यू  क्षमता को मापा जाता है। हालाँकि आईक्यू  मापने के लिए कई सारी विधियों का उपयोग किया जाता है।

#4. आईक्यू स्कोर क्या दर्शाता है?

आईक्यू (IQ) के जरिये मनुष्य की बुद्धिमत्ता का परिक्षण किया जाता है। परिक्षण के बाद जो स्कोर निकलता है, उसे अलग-अलग श्रेणी में दर्शाया जाता है।

145 -160 – अधिक बुद्धिमान

130 – 144 – अत्यधिक बुद्धिमान

120 – 129 – सुपीरियर

110 – 119 – उच्च औसत

90 – 109 – औसत

80 – 89 – निम्न औसत

70 – 79 – सीमांकित अल्प बुद्धि

Below 70 – अल्प बुद्धि या मंद बुद्धि

#5. आईक्यू लेवल किस तरीके से बढ़ा सकते हैं?

अगर आपका IQ Level कम है, तो आप कई सारे तरीकों का प्रयोग करके उसमे सुधार कर सकते हैं। आप ज्यादा से ज्यादा मेमोरी गेम खेलकर, पजल को सुलझाकर, भाषाओं को सीखकर, निरंतर पढ़ाई करके, मैडिटेशन के द्वारा आप आईक्यू लेवल में सुधार कर सकते हैं।

अन्य जानकारी

मेमोरी पावर कैसे इम्प्रूव करें?

#6. निष्कर्ष (Conclusion)

इस पोस्ट में हमने IQ Full form, आईक्यू  क्या होता है, आईक्यू  कैसे मापते है? के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। साथ ही आईक्यू लेवल में सुधार कैसे करें? उसके बारे में भी जानकारी प्रदान की है। मुझे उम्मीद है है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप IQ के बारे में समझ गए होंगे। यह जानकारी आपको कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में लिखकर हमे जरूर बताएं। धन्यवाद!!!!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *