MP Ladli Behna Yojana 2023

मध्यप्रदेश की सरकार ने समाज में महिलाओं की आर्थिक स्तिथि को मजबूत करने और उन्हें समाज में सशक्त बनाने के लिए MP Ladli Behna Yojana 2023 को शुरू करने की घोषणा की है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिस प्रकार लाडली लक्ष्मी योजना का संचालन किया जाता है। उसकी प्रकार एमपी लाडली बहना योजना का भी संचालन किया जायेगा।

MP Ladli Behna Yojana 2023 के द्वारा मध्यप्रदेश की सरकार राज्य के निम्न मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने की बात कही है। इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य की बहनों को हर साल 12 हजार रूपये की राशि प्रदान करेगी ताकि वे अपने जीवन में आगे बढ़ सकें। सरकार इस योजना के माध्यम से अगले 5 साल तक 60 हजार करोड़ रूपये तक राशि खर्च करने का प्रावधान रखा है। ऐसे में यदि आप एमपी लाडली बहना योजना 2023 से जुड़ी पूरी जानकारी चाहते हैं, तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं।

#1. MP Ladli Behna Yojana 2023

योजना का नाम – एमपी लाडली बहना योजना (MP Ladli Behna Yojana)

शुरू किया गया – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा

विभाग – महिला एवं बाल विकास विभाग

लाभार्थी – राज्य के निम्न मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाएं

उद्देश्य – महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना

सहायता राशि – 1 हजार रूपये प्रति माह

आवेदन प्रक्रिया – ऑफलाइन (25 मार्च 2023 से प्रारम्भ)

ऑफिसियल वेबसाइट – https://cmladlibahna.mp.gov.in

#2. MP Ladli Behna Yojana 2023 का उद्देश्य

MP Ladli Behna Yojana 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के निम्न मध्यमवर्गीय और गरीब परिवार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। साथ ही महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके आत्मनिर्भर बनाना भी है। इस योजना के तहत राज्य की बहनों को हर महीने 1 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि महिलाओं को उनके जरुरी खर्चे में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करेगी। इस योजना के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करके महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा ताकि महिलाएं समाज में अपनी अलग पहचान बना सकें और अपने सपनों को पूरा कर सकें।

#3. एमपी लाडली बहना योजना के लाभ और विशेषताएं

1. इस योजना के द्वारा मध्यप्रदेश सरकार राज्य की मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

2. इस योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार आने वाले 5 सैलून में 60 हजार रूपये की राशि बहनों के बीच आवंटित करने का निर्णय लिया है।

3. MP Ladli Behna Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को हर महीने 1 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी।

4. MP Ladli Behna Yojana का संचालन बिलकुल लाडली लक्ष्मी योजना के समान ही किया जायेगा।

5. राज्य के निम्न वर्ग की सभी बहने एवं महिलाएं इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।

6. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की बहने भी इस योजना का प्राप्त कर पाएंगी।

7. लाडली बहना योजना 2023 के तहत जारी की गई राशि हर महीने बहनों तथा महिलाओं के बैंक खाते में जमा करा दिए जायेंगे।

8. महिलाओं की आर्थिक स्तिथि में सुधार लाने के लिए यह योजना काफी ज्यादा लाभकारी साबित होगी।

9. लाडली बहना योजना के द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाएंगी।

10. इस योजना का लाभ 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं भी उठा पाएंगी।

#4. MP Ladli Behna Yojana 2023 की पात्रता

1. यह योजना सिर्फ मध्यप्रदेश की बहनों के लिए शुरू की गई है।

2. लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास 5 एकड़ से कम जमीन और आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए।

3. इस योजना का लाभ केवल निम्न वर्ग और गरीब महिलाएं ही ले पाएंगी।

4. निम्न माध्यम वर्ग की बहने किसी भी जाति की हों, इस योजना के लिए वे पात्र होंगी।

5. SC, ST, OBC व सामान्य वर्ग की सभी बहने इस योजना का लाभ ले पाएंगी।

#5. लाडली बहना योजना के लिए जरुरी दस्तावेज

1. समग्र आईडी

2. आधार कार्ड

3. राशन कार्ड

4. बैंक खाते की जानकारी

5. मोबाइल नंबर

6. पासपोर्ट साइज फोटो

#6. MP Ladli Behna Yojana 2023 में आवेदन कैसे करें?

अगर आप MP Ladli Behna Yojana 2023 का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होगी और 30 अप्रैल तक चलेगी। मध्यप्रदेश सरकार इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए जगह-जगह शिविर का आयोजन करेगी। इस शिविरों के माध्यम से महिलाएं आसानी से इस योजना में आवेदन कर पाएंगी। शिविर में अधिकारियों के द्वारा महिलाओं के फॉर्म भरे जाएंगे। अंतिम सूची 01 मई को जारी होगी। जिसके बाद 15 मई तक आपत्तियां प्राप्त की जाएँगी। लाडली बहना योजना के तहत आपत्तियों का निवारण 30 मई तक किया जायेगा। फिर लाभार्थी की अंतिम सूची 31 मई को जारी होगी। जिसके बाद जून 2023 से आपके खाते में 1 हजार रूपये हर महीने आने शुरू हो जायेंगे।

सबसे अच्छी बात हर महीने की 10 तारीख को सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में 1 हजार रूपये भेज दिए जायेंगे। तो इस प्रकार आप MP Ladli Behna Yojana 2023 में आवेदन कर सरकार द्वारा प्रदान की गई राशि बैंक खाते में पा सकेंगे।

#7. लाडली बहना योजना की आवेदन फीस

लाडली बहना योजना में आवेदन प्रक्रिया बिलकुल फ्री है। अर्थात लाडली बहना योजना में आवेदन करने के लिए आपको कोई भी फीस नहीं देनी होगी। अगर कोई अधिकारी इस योजना में आवेदन करने के लिए आपसे फीस की मांग करता है, तो आप मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क करके शिकायत कर सकते हैं।

#8. FAQ

Q. लाडली बहना योजना के द्वारा कितना पैसा दिया जायेगा?

Ans. लाडली बहना योजना के द्वारा हर महीने 1 हजार रूपये दिए जायेंगे।

Q. लाडली बहना योजना का उद्देश्य क्या है?

Ans. लाडली बहना योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनको सशक्त बनाना है।

Q. लाडली बहना योजना में क्या-क्या दस्तावेज लगते हैं?

Ans. लाडली बहना योजना में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, समग्र आईडी, राशन कार्ड दस्तावेज लगेगें।

अन्य जानकारी

एमपी युवा इंटर्नशिप योजना क्या है?

मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना क्या है?

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता में नाम कैसे चेक करें?

#9. निष्कर्ष

इस पोस्ट में हमने आपके लिए MP Ladli Behna Yojana 2023 से सम्बंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। हमे उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। यह जानकारी आपको कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें। धन्यवाद!!!!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *