UDISE Code Kya Hai?

UDISE Code शिक्षा विभाग से जुड़ा एक महत्त्वपूर्ण कोड होता है जो भारत में मौजूद सभी स्कूलों के डेटा को वर्गीकृत करने और व्यवस्थित करने में काफी ज्यादा सहायक होते हैं। स्कूल के ऐसे कई सारे कार्य होते हैं जिसके लिए इस खास कोड की जरुरत पड़ती है। एक तरह से देखा जाय तो यह कोड स्कूलों के लिए बहुत ज्यादा जरुरी होता है। ऐसे कई सारे शिक्षक होते हैं जिन्हे School UDISE Code के बारे में पता नहीं होता जिससे उन्हें स्कूल से जुड़े कुछ कार्यों को करने में परेशानी होती है। इसलिए आप एक शिक्षक हो या विद्यार्थी आपका इस कोड के बारे में जानना जरुरी हो जाता है।

इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको School UDISE Code Kya Hai?, UDISE Full Form in Hindi क्या होता है?, UDISE Code का उपयोग किस लिए किया जाता है? से जुड़ी हर तरह की जानकारी देंगे। इसलिए आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े। तो चलिए शुरू करते हैं।

#1. UDISE Code Full Form in Hindi

UDISE का फुलफॉर्म Unified District Information System for Education होता है और इसे हिन्दी में शिक्षा के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली कहा जाता है।

#2. UDISE Code Kya Hai?

अच्छी शिक्षा प्राप्त करना हर छात्र का अधिकार होता है। आज के वक्त में स्कूलों में हर प्रकार की सुविधाएं होती हैं। उसे देखते हुए सरकारी स्कूल में बेहतर सुविधाएं देने और बुनियादी ढांचे को बेहतर करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने UDISE की शुरुआत की। UDISE के माध्यम से सरकार स्कूल से जुड़ी हर तरह की जानकारी एकत्र कर सकता है। UDISE के पास प्री-प्राइमरी से लेकर बारहवीं तक की शिक्षा प्रदान करने वाले सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों से जानकारी एकत्र करने का अधिकार है।

UDISE ग्यारह अंकों का एक कोड होता है। जिसे MHRD के द्वारा प्रदान किया जाता है। जिससे स्कूल से जुड़ी हर प्रकार जानकारी होती है। यह कोड सभी स्कूलों के लिए अलग-अलग होता है। इस कोड की सहायता से ही स्कूल की जिला स्तर, विकास खंड के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान होती है। देश में जितने भी विद्यालय हैं जैसे सरकारी, प्राइवेट, मदरसा आदि सभी को इस कोड को लेना अनिवार्य है।

यूडीआईएसई के द्वारा एकत्र की गई जानकारी का इस्तेमाल योजना बनाने, शिक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को कार्यान्वयन करने और शिक्षा में हुई प्रगति का आंकलन करने के लिए करते हैं। UDISE देश में मौजूद स्कूल, बुनियादी ढांचे, शिक्षकों, नामांकन और परीक्षा परिणाम आदि से लेकर मापदंडों पर एक ऑनलाइन डेटा संग्रह फॉर्म के जरिये जानकारी को एकत्रित करता है।

#3. School UDISE Code

प्रत्येक स्कूल का एक यूनिक UDISE Code होता है, जिसे HMRD, शिक्षा विभाग से प्राप्त करना होता है। इसी कोड के जरिये स्कूल की पहचान होती है। यह 11 अंकों का कोड होता है। यूडीआईएसई कोड स्कूल की अलग-अलग स्तिथि को दर्शाता है। शुरुआत के 2 अंक राज्य को और उसके बाद के 2 अंक जिला को और उसके बाद के 2 अंक ब्लॉक को फिर उसके बाद के 3 अंक शहर या गांव को और आखिरी के 2 अंक स्कूल की पहचान कराता है।

#4. यूडीआईएसई कोड की आवश्यकता

स्कूल, यूडीआईएसई कोड का इस्तेमाल कई प्रकार के कार्यों को करने के लिए करता है जैसे –

1. स्कूल में निशुल्क पुस्तक वितरण करने के लिए।

2. छात्रवृति पोर्टल में

3. स्कूल और छात्रों को सुविधा प्रदान करने के लिए।

4. Right to Education (RTE) पोर्टल में इसका उपयोग किया जाता है।

5. छात्रों को Transfer Certificate (TC) देते समय इस कोड की आवश्यकता पड़ती है।

#5. यूडीआईएसई कोड कैसे प्राप्त करें?

अपने स्कूल या विद्यालय का यूडीआईएसई कोड आप नीचे बताये गए आसान तरीके को फॉलो करके पता कर सकते हैं।

1. सबसे पहले आपको गूगल या क्रोम ब्राउजर में जाकर udiseplus.gov.in सर्च करना है।

2. सर्च करने के बाद सबसे शुरू में आपको UDISE+ लिखा आएगा, उस पर क्लिक करना है।

3. जैसे ही आप क्लिक करते हैं आपके सामने UDISE+ का वेबपेज खुल जायेगा। इस वेबपेज के दायीं तरफ आपको Know Your School दिखाई देगा, उस
पर आपको क्लिक करना है।

4. आप सीधे हमारे इस लिंक UDISE पर भी क्लिक कर सकते हैं।

5. जैसे ही आप Know Your School या हमारे दिए गए लिंक पर क्लिक करते हैं आपके सामने एक नया वेबपेज खुल जायेगा। फिर आप नीचे दिए गए बॉक्स में पूछी गई जानकारी को डालकर अपने स्कूल का UDISE Code पता कर सकते हैं।

अन्य जानकारी

घर बैठे राशन कार्ड कैसे बनायें?

घर बैठे आधार कार्ड में अपडेट कैसे करें?

#6. निष्कर्ष (Conclusion)

इस पोस्ट में हमने UDISE Full Form in Hindi, UDISE code Kya Hai? यूडीआईएसई कोड की जरुरत क्यों पड़ती है? के बारे में विस्तार से जानकारी दिया है। तो दोस्तों अब आपको School UDISE Code के बारे में पूरी जानकारी हो गई होगी। यह जानकारी आपको कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *