Virgin Meaning in Hindi

Virgin Meaning in Hindi : आपने Virgin (वर्जिन) शब्द कहीं न कहीं पर जरूर सुना होगा। यह ऐसा शब्द है जो अक्सर लोगों के बीच सुनने को मिलता ही रहता है। ज्यादातर युवा पीढ़ी इस शब्द का प्रयोग करते रहते हैं। ऐसे में जो लोग अंग्रेजी जानते हैं, वो इस शब्द का मतलब समझ जाते हैं, लेकिन जो सिर्फ हिंदी समझ पाते है उसके लिए इस शब्द को समझने में थोड़ी दिक्कत होती है क्योंकि उनके लिए ये नया शब्द हो जाता है और दिमाग में यही सवाल आता है कि इसका हिंदी मतलब क्या होता है?

इस पोस्ट के जरिये हम आपको वर्जिन शब्द का हिंदी में मतलब क्या होता है?, इसे किस-किस तरह से उपयोग किया जाता है? के बारे में जानकारी देंगे। क्योंकि, ये शब्द ऐसा है जिसका मतलब आज की दुनिया में केवल एक ही चीज से जोड़ा जाता है जो बिलकुल गलत है। इस शब्द के हिंदी में कई सारे अर्थ होते हैं जिसके बारे में मै अच्छे से जानकारी दूंगा। तो चलिए शुरू करते हैं।

#1. Virgin Meaning in Hindi

Adjective – अछूता, शुद्ध, नया, नवीन, नव, अक्षत

ये सारे Virgin शब्द का अर्थ है। इससे पहले आपको इस शब्द के इतने सारे मतलब नहीं पता होंगे क्योंकि इसका एक कारण यह भी है कि अधिकतर लोग इस शब्द का मतलब शारीरिक सम्बन्ध यानि सेक्स से जोड़ते हैं जोकि सही नहीं है। क्योंकि, इस शब्द के और भी बहुत सारे अर्थ होते है जो मैंने आपको बताये हैं।

चलिए अब हम इस शब्द के बारे में विस्तार से जानते है। क्योंकि, ज्यादातर लोगों के मन में इस शब्द का मतलब सिर्फ एक होता है “वह इंसान जिसने कभी भी किसी के साथ शारीरिक (यौन) सम्बन्ध न बनाया हो”. वर्जिन शब्द का मतलब होता “ऐसा व्यक्ति जिसने कभी किसी के साथ सेक्स नहीं किया हो” अर्थात जब तक कोई व्यक्ति किसी के साथ यौन सम्बन्ध नहीं बनाता तबतक वो पवित्र, शुद्ध रहता है और उसे Virgin कहा जाता है।

इसे उदहारण से समझते हैं –

मान लो राहुल नाम का एक लड़का है जोकि 18 साल का है, लेकिन राहुल ने अभी तक किसी भी लड़की के साथ यौन सम्बन्ध नहीं बनाया है। यानी उसने अभी तक सेक्स नहीं किया। इसलिए राहुल वर्जिन कहलायेगा। लेकिन दूसरी तरफ उसके दो दोस्त जिनका नाम नेहा और यश है, और दोनों गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड हैं और दोनों ने आपस में यौन सम्बन्ध बनाया है मतलब सेक्स किया है। इसलिए अब दोनों वर्जिन नहीं रहे। दोनों ने अपनी विर्जिनिटी गवा दी है।
विर्जिनिटी किसी व्यक्ति के लिए एक ऐसी अवस्था होती है जिसमे उस व्यक्ति ने किसी के साथ भी यौन सम्बन्ध नहीं बनाया होता। इस अवस्था से दुनिया का हर इंसान चाहे वो महिला हो या पुरुष गुजरता ही है।

दोस्तों, आपने ऊपर में वर्जिन शब्द का मतलब कुंआरी या कुंआरा देखा है। हमे पता है कुंआरी का मतलब अंग्रेजी में Unmarried होता है, लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि वर्जिन का मतलब कुंआरी कैसे होता है? इसे भी समझते हैं –

हमको पता है कि कुंआरी का मतलब ऐसी लड़की से है जिसकी अभी तक शादी नहीं हुई हो, लेकिन हमारे समाज में आज भी लोग इसे अलग तरीके से जानते हैं। जब कोई लड़का या लड़की बिना शादी किये किसी के साथ यौन सम्बन्ध बनाते हैं, तो उसे ये समाज वाले कुंआरा या कुंआरी नहीं कहते। ये थोड़ी अजीब सी बात है, पर यही सत्य है।

इस हिसाब से हम कह सकते हैं कि जब तक कोई लड़का या लड़की किसी के साथ यौन सम्बन्ध नहीं बनाते तबतक वो Virgin रहते हैं और इसे हिंदी में कुंआरा या कुंआरी बोलते हैं।

#2. Other Meaning of Virgin

अब मै आपको ऐसी बात बताने वाला हूँ जिसके बारे में सभी को जानना जरुरी है। इससे आपका Virgin शब्द के प्रति जो सोच है वो बदल जाएगी।

आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी वर्जिन शब्द का उपयोग कहीं पर होता है, तो इसे हमेशा उसे सेक्स से जोड़ा जाता है। उदहारण के लिए मै अगर आपसे कहूं कि “He is virgin” तो लगभग सभी लोगों के दिमाग में बस यही बात आएगी जिसके बारे में मै कह रहा हूँ उसने कभी यौन सम्बन्ध नहीं बनाया होगा। यानी उसने कभी किसी के साथ सेक्स नहीं किया होगा।

सब तरह से देखा जाय तो बात घूम फिर कर सेक्स पर आकर अटक ही जाती है, लेकिन ये जरुरी नहीं कि बात हमेशा विर्जिनिटी से जुड़ी हो क्योंकि वर्जिन का मतलब शुद्ध, पवित्र, नवीन और अछूत भी तो होता है।

दोस्तों, ये वर्जिन शब्द कोई नया नहीं है। भले ही इस शब्द का उपयोग कुछ सालों से बहुत ज्यादा किया जा रहा है, लेकिन वर्जिन शब्द का उपयोग सबसे पहले साल 1200 में किया गया था। तब इसका मतलब शुद्ध, पवित्र था।

जब वर्जिन शब्द पहली बार आया था, तब इस शब्द का यौन सम्बन्ध से दूर-दूर तक कोई भी लेना-देना नहीं था, लेकिन जैसे-जैसे दुनिया बदली वैसे-वैसे यहाँ के लोगों की सोच भी बदली। फिर इस शब्द का मतलब सेक्स से जोड़ा जाने लगा।

मै आपको बस यही बोलूंगा कि जब कभी भी ये शब्द आये, तो इसे हमेशा यौन सम्बन्ध से जोड़ा जाय, ये सही नहीं है। हालाँकि वर्जिन का मतलब सेक्स से जुड़ा है। ये बात बिलकुल सही है, लेकिन इस शब्द का और भी मतलब होता है जो मैंने आपको ऊपर बताया है।

अब हम वर्जिन शब्द के कुछ उदहारण देख लेते हैं –

Rahul is still a virgin
राहुल अभी तक कुंवारा है।

Neha is old yet she is a virgin
राधिका की उम्र हो गई है फिर भी वह कुंवारी है।

अन्य जानकारी

Mankind Meaning in Hindi

Cousin Meaning in Hindi

Virginity Meaning in Hindi

#3. निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, अब आप अच्छे से Virgin Meaning in Hindi, Virgin का अर्थ समझ गए होंगे। इस पोस्ट में हमने आपको वर्जिन का कुछ उदाहरण भी बताया है। आशा है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। यह जानकारी आपको कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *