Data Kya Hai?

बिजनेस चाहे किसी भी तरह का हो Data (डेटा) की जरुरत सबको पड़ती है। खास बात ये है कि हर बिजनेस की जरुरत के हिसाब से डेटा उपलब्ध भी होता है, लेकिन सवाल ये है कि डेटा क्या है और किसी भी बिजनेस के लिए ये इतना महत्त्वपूर्ण क्यों होता है? इस सवाल का जवाब इस आर्टिकल में मौजूद है। इसीलिए आप इस आर्टिकल को पूरा जरूर पड़ें और डेटा से जुड़ी सारी जरुरी बातें जान लें..तो चलिए शुरू करते हैं।

#1. Data क्या होता है?

डेटा शब्द ‘लैटिन शब्द’ से आया है, जिसका अर्थ होता है Something Given. डेटा एक Pleural Word है। इसकी Singular form DATUM होती है, लेकिन अब ये शब्द इतना चलन में आ गया है कि Singular Word Use के लिए भी Data Word ही इस्तेमाल किया जाने लगा है। सामान्य रूप से देखें, तो Data ‘Character’s का एक ऐसा सेट है जो किसी पर्पज के लिए कलेक्ट और ट्रांसलेट किया जाता है। डेटा को कलेक्ट करने का मुख्य कारण एनालिसिस करना होता है। डेटा में कोई भी करैक्टर ‘टेक्स्ट्स, नंबर्स, पिक्चर्स, साउंड और वीडियो’ शामिल हो सकते हैं।

#2. Computer Data क्या होता है?

यह ऐसी इनफार्मेशन होती है, जो कंप्यूटर के द्वारा प्रोसेस और स्टोर की जाती है। यह इन्फॉर्मेशन ‘टेक्स्ट डॉक्यूमेंट, इमेजेज, ऑडियो, क्लिप्स, सॉफ्टवेयर प्रोग्राम्स या किसी और रूप’ में भी हो सकती है। इस डेटा को सीपीयू के द्वारा प्रोसेस किया जाता है और कंप्यूटर की हार्डडिस्क में फाइल और फोल्डर के रूप में स्टोर किया जाता है। कंप्यूटर स्टोरेज में डेटा ‘Binary Digit’ यानी कि 1 और 0 के फॉर्म में स्टोर रहता है। कंप्यूटर में डेटा इनपुट होने से पहले रॉ होता है और जब इस रॉ डेटा को कंप्यूटर में इनपुट किया जाता है, तब डेटा प्रोसेस होता है। तो इस तरह जब रॉ डेटा से प्रोसेस्ड डेटा तैयार हो जाता है, तब उसे इन्फॉर्मेशन कहा जाता है।

डेटा को कंप्यूटर में स्टोर करने के लिए हार्डडिस्क का इस्तेमाल किया जाता है। इसके दूसरी स्टोरेज डिवाइस का भी यूज किया जाता है। इनफार्मेशन ‘क्लासिफाइड और ऑर्गेनाइज्ड डेटा’ होती है, जिसकी रिसीवर के लिए कोई वैल्यू होती है। प्रोसेस्ड डेटा यानि इन्फॉर्मेशन इतनी यूजफुल हो कि उसके बेस पर डिसीजन्स और एक्शन्स लिए जा सकें। इसके लिए प्रोसेस्ड डेटा में नीचे बताई गई क्वालिटीज होनी बहुत जरुरी है।

1. जब इनफार्मेशन की जरुरत हो तो वो उपलब्ध हो सके।
2. इनफार्मेशन एक्यूरेट हो।
3. इनफार्मेशन कम्पलीट हो।

#3. Computer Data कितने प्रकार का होता है?

कंप्यूटर डेटा 5 प्रकार के होते हैं। आइये एक-एक करके उनके बारे में जान लेते हैं।

1. Text Data

इसमें Alphabets (A to Z) आते हैं।

2. Number Data

इसमें Numbers (0 to 9) आते हैं।

3. Image Data

इसमें JPEG, JPG, PNG फॉर्मेट में बनाई गई इमेजेज आती हैं।

4. Audio-Video Data

इसमें MP3, MP4 और HD जैसे बहुत से फॉर्मेट में डेटा रहता है।

5. Alphanumeric Data

इसमें Symbols (चिन्ह) आते हैं जोकि Keyboard पर होते हैं जैसे @, #, $, %, & इत्यादि।

#4. डेटा प्रोसेसिंग क्या है और यह प्रोसेसिंग साइकिल कैसे काम करती है?

डेटा प्रोसेसिंग का मतलब लोगों या मशीन के द्वारा डेटा को ज्यादा यूजफूल बनाने और किसी खास मकसद के लिए उपयोगी बनाने के लिए फिर से तैयार करना या एक सिस्टमेटिक आर्डर में जमाना होता है। डेटा प्रोसेसिंग 3 स्टेप्स में होती है Input, Processing और Output. यानी इन तीनों स्टेप्स से मिल करके Data Cycle पूरा होता है। तो आइये इन तीनों स्टेप्स के बारे में जानते हैं।

स्टेप: 1. इनपुट

इस स्टेप में डेटा को कंप्यूटर में इनपुट किया जाता है। डेटा इनपुट करने से पहले उसे कलेक्ट और वेरिफाई किया जाता है। यह डेटा कंप्यूटर में बाइनरी डिजिट यानि कि 0 और1 के रूप में स्टोर रहता है।

स्टेप: 2. प्रोसेसिंग

इस स्टेप में इनपुट डेटा को ज्यादा यूजफुल बनाने के लिए प्रोसेस किया जाता है। डेटा प्रोसेसिंग का काम सीपीयू करता है।

स्टेप: 3. आउटपुट

इस स्टेप में प्रोसेस्ड डेटा हमें ‘इन्फॉर्मेशन’ के रूप में प्राप्त होता है। इस स्टेप में इनपुट की तुलना में अधिक यूजफुल डेटा प्राप्त होता है, जिसे हार्डडिस्क में स्टोर भी किया जा सकता है और कभी वापिस पढ़ा भी जा सकता है।

#5. हमें डेटा प्रोसेसिंग की जरुरत क्यों पड़ती है?

आज के टाइम में सारा काम कंप्यूटर से होता है। ऐसे में ऐकडेमिक इंस्टीट्यूशनल या कमर्शियल यूज के लिए, प्राइवेट और पर्सनल यूज के लिए और साइंटिफिक रिसर्च के लिए ज्यादा से ज्यादा डेटा कलेक्ट किया जाता है। इस कलेक्टिव डेटा को स्टोर, शार्ट और फिल्टर करके एनालाइज करना बहुत जरुरी होता है, ताकि जरुरत के मुताबिक इसका बेहतर यूज किया जा सके। इसीलिए डेटा प्रोसेसिंग जरुरी होता है। यह प्रोसेस सिंपल होगा या काम्प्लेक्स? यह इस बात पर निर्भर करता है कि किस स्केल पर डेटा सीओ;;कलेक्शन किया गया है और उससे किस प्रकार का रिजल्ट एक्सपेक्टेड है?

#6. डेटा मैनेजमेंट क्यों जरुरी होता है?

किसी भी आर्गेनाइजेशन के लिए Data उसका One of the most important asset होता है क्योंकि डेटा से ही इनफार्मेशन बनती है, जो बिजनेस से जुड़े डिसीजन्स का आधार होती है। अगर ‘डेटा’ एक्यूरेट, कम्पलीट और ऑर्गनाइज्ड है, तो यह उस आर्गेनाइजेशन की ग्रोथ में योगदान देता है। आजकल किसी भी आर्गेनाइजेशन के लिए डेटा कलेक्शन इतने बड़े स्केल पर होता है कि उसे मैनुअली प्रोसेस नहीं किया जा सकता। इसीलिए हर कंपनी को एक स्ट्रांग डेटा मैनेजमेंट सिस्टम की जरुरत पड़ती है।

# 7. डेटा मैनेजमेंट के क्या-क्या फायदे है?

1. कंपनी की प्रोडक्टविटी बढ़ती है।
2. सिक्योरिटी रिस्क कम हो जाता है।
3. ऑपरेशन्स आसानी से कम्पलीट हो जाते हैं।
4. डेटा मिस हो जाने के चान्सेस बहुत कम रह जाते है।
5. कंपनी के फायदे से जुड़े डिसीजन लेना काफी आसान हो जाता है।

Note – डेटा का रिलेवेंट होना भी हर कंपनी और आर्गेनाइजेशन के जरुरी होता है, तभी कस्टमर्स के साथ बेहतर रिलेशन बन पाते हैं और कंपनी के फायदे के लिए स्ट्रांग स्ट्रेटेजीज बनाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:

डेटा साइंटिस्ट कैसे बने?

ब्लूटूथ क्या है?

वाईफाई क्या है?

बिटकॉइन क्या है?

बैंडविथ क्या है?

वीपीएन क्या है?

वेब ब्राउज़र क्या है?

साइबर सिक्योरिटी क्या है?

#8. निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, Data Kya Hai और यह इतना महत्त्वपूर्ण क्यों होता है? इससे जुड़ी सभी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ अब आपको मिल गई हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी? कमेंट सेक्शन में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें, धन्यवाद। Google

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *