Artificial Intelligence (AI) Kya Hai?

दोस्तों, आज का हमारा यह आर्टिकल Artificial Intelligence (AI) के ऊपर आधारित है। इस पूरे ब्रह्माण्ड में हम मनुष्य ही एक ऐसा जीव है, जिसे ईश्वर ने दिमाग देने के साथ उसको सही तरीके से उसका यूज़ करने की कुशलता भी प्रदान की है। मनुष्य अपनी बुद्धि और कुशलता से आज कहां से कहां पहुंच गया है। अपनी इस बुद्धि के बल पर इंसानो ने कंप्यूटर, इंटरनेट, स्मार्टफोन जैसे और भी कई सारे अविष्कार किये हैं, जिसकी वजह से हम इंसानो की जिंदगी को एक नई दिशा मिली है।

टेक्नोलॉजी की फील्ड में मनुष्यों ने इतना विकास कर लिया है कि अब उसी की तरह सोचने, समझने और अपने दिमाग का इस्तेमाल करने करने वाली चलती-फिरती मशीन बनाने के बारे में सोच रहा है, जो बिलकुल इंसानो की तरह काम करने की छमता रखती है। उस एडवांस टेक्नोलॉजी से बनने वाली मशीन को ही Artificial Intelligence कहा जाता है।

Artificial Intelligence क्या है? इसके बारे में लोगों को ज्यादा कुछ नहीं पता है। इसीलिए आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में AI अर्थात Artificial Intelligence से जुड़ी खास इनफार्मेशन लेकर आयें हैं, जिसमे आपको (AI) Artificial Intelligence क्या है? इसका इस्तेमाल कहां किया जायेगा और इसके क्या फायदे और नुकसान हैं। इन सभी के बारे में बताएंगे। इसीलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें, तो चलिए शुरू करते हैं।

#1. Artificial Intelligence (AI) क्या है?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जिसे हिन्दी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता कहा जाता है। यहां कृत्रिम का मतलब है किसी इंसान द्वारा बनाया हुआ और बुद्धिमत्ता का मतलब है इंटेलिजेंस अर्थात सोचने की शक्ति। Artificial Intelligence, कंप्यूटर साइंस की एक ब्रांच है जो ऐसी मशीन को विकसित कर रही हैं, जो इंसान की तरह सोच सके और काम कर सके।

जब हम किसी कंप्यूटर को इस तरह से तैयार करते हैं कि वह इंसान की अक्लमंदी की तरह काम कर सके, तो उसे Artificial Intelligence कहते हैं। इसका मतलब यह हुआ की जब हम किसी मशीन में इस तरह के प्रोग्राम सेट करते हैं कि वह एक मनुष्य की भाँति काम कर सके उसे Artificial Intelligence कहा जाता है।

यह जो इंटेलिजेंस की ताकत होती है, यह हम इंसानों के अंदर अपने आप बढ़ती है। कुछ देखकर, कुछ सुनकर, कुछ छू कर हम यह सोच सकते हैं कि उस चीज के साथ कैसा व्यव्हार करना चाहिए? ठीक उसी तरह से कंप्यूटर यंत्र के अंदर भी एक तरह का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेवलप कराया जाता है, जिसके द्वारा कंप्यूटर सिस्टम या रोबोटिक्स सिस्टम तैयार किया जाता है जो उन्ही तर्कों के आधार पर चलता है, जिसके आधार पर इंसानी दिमाग काम करता है।

कंप्यूटर विज्ञान के कुछ वैज्ञानिकों ने AI की परिकल्पना दुनिया के सामने रखी थी, जिसमे उनहोंने बताया था कि AI कांसेप्ट के द्वारा एक ऐसी मशीन या ऐसा सॉफ्टवेयर बनाने की योजना बनाई जा रही है, जो वैसा ही सोच सके जैसा इंसान का दिमाग सोचता है। इंसान सोचने, समझने और याद रखने का काम भी अपने मस्तिष्क की जगह पर यंत्र कंप्यूटर से कराना चाहता है। इसीलिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की प्रगति पर जोर दिया जा रहा है।

कंप्यूटर विज्ञान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मशीन लर्निंग के नाम से भी जाना जाता है। मशीन लर्निंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक हिस्सा है। यह सिस्टम को अपने अनुभव से अपने आप ही सीखने और खुद को इम्प्रूव करने की छमता देता है। इसमें प्राथमिक महत्त्व कंप्यूटर को खुद से इंसान के बिना ही अनुमति देना होता है।

मशीन लर्निंग कंप्यूटर के प्रोग्राम के डेवेलोप पर फोकस करता है, जो डेटा को एक्सेस कर सके और उसमे अपने आप सीख सके। जिस प्रकार मनुष्य अपने अनुभव से अपनी छमता को बेहतर करते हैं, ठीक उसी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रोग्राम भी हैं, जिसके जरिये मशीन भी सीखने का काम करती हैं। आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के लिए सबसे ज्यादा Python Programming Language का उपयोग किया जा रहा है।

# 2. Artificial Intelligence (AI) की शुरुआत किसने की?

जब मनुष्य कंप्यूटर सिस्टम की असली ताकत की खोज कर रहा था, तब इंसान के दिमाग ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर किया कि क्या एक मशीन भी इंसानों की तरह सोच सकती है। इसी सवाल से Artificial Intelligence की शुरुआत हुई, जिसके पीछे एक ही उद्देश्य था कि एक ऐसी बुद्धिमान मशीन की संरचना की जाये जो कि इंसानों की तरह ही बुद्धिमान हो और उनकी तरह ही सोचने, समझने, सीखने की छमता रखता हो।

सन 1995 में सबसे पहले “John McCarthy” ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शब्द का इस्तेमाल किया था। वह एक अमेरिकन कंप्यूटर साइंटिस्ट थे, जिन्होंने सबसे पहले इस टेक्नोलॉजी के बारे में सन 1956 में एक कॉन्फ्रेंस में बताया था। इसीलिए उन्हें फादर ऑफ़ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी कहा जाता है।

AI कोई नया सब्जेक्ट नहीं है। दशकों से दुनिया भर में इस पर चर्चा होती रही है। मैट्रिक्स, रोबोट, टर्मिनेटर जैसी फिल्मो का आधार AI का ही है, जिनमे रोबोट का स्वरुप दिखाया गया कि कैसे वह इंसानों की तरह सोचता है और कार्य करता है। 

#3.  Artificial Intelligence (AI) का उपयोग कहां किया जाता है?

AI की लोकप्रियता बड़े जोरों सोरों से बढ़ती जा रही है। आज कल यह ऐसा विषय बन गया है, जिसकी टेक्नोलॉजी और कारोबार के क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। कई स्पेसलिस्ट और इंडस्ट्रियल एनालिस्ट का मानना है की AI और मशीन लर्निंग हमारा फ्यूचर है, परन्तु अगर हम अपने चारों तरफ देखें तो हम पायेंगे, यह हमारा भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान है।

तकनिकी के विकास के साथ आज हम किसी ना किसी तरीके से AI से जुड़े हुए हैं और इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं। हाल ही में कई कंपनियों ने मशीन लर्निंग पर काफी इन्वेस्ट किया है, जिसके कारण कई AI प्रोडक्ट्स और मोबाइल ऐप्प्स हमारे लिए उपलब्ध हैं।

#4. आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के उदहारण क्या हैं?

दोस्तों, यहां पर हम आपको अभी के समय में उपलब्ध होने वाले कुछ Artificial Intelligence (AI) के उदहारण दे रहे हैं।

1. Apple iPhone

आपने एप्पल का नाम तो सुना ही होगा, इसकी सबसे लोकप्रिय पर्सनल असिस्टेंट सीरी के बारे में भी जरूर सुना होगा। सीरी AI का सबसे बेहतरीन उदहारण है। इससे आप वह सारी चीजें करवा सकते हैं जो आप पहले इंटरनेट में टाइप करके किया करते थे जैसे मैसेज भेजना, इंटरनेट पर जानकारी ढूंढना, कोई एप्लीकेशन ओपन करना, टाइमर सेट करना, अलार्म लगाना इत्यादि जैसे सभी काम आप मोबाइल को बिना हांथ लगाये Siri से Hey Siri कह कर करवा सकते हैं।

Siri आपकी भाषा और सवालों को समझने के लिए मशीन लर्निंग तकनीकी का उपयोग करती है। हालाँकि यह सुविधा iPhone and iPad में ही उपलब्ध है। इसी तरह एलेक्सा डिवाइस, विंडोज कोर्टाना और एंड्राइड फोन की पर्सनल असिस्टेंट Google Assistant है जो कि Siri की तरह काम करने के लिए प्रयोग किय जाते हैं।

2. गूगल मैप

गूगल अपने कई क्षेत्रों में Artificial Intelligence (AI) का इस्तेमाल करता है, लेकिन गूगल मैप में AI तकनिकी का अच्छा इस्तेमाल हुआ है। गूगल मैप हमारी लोकेशन को ट्रैक करती है और हमे सही रास्ता बताने के लिए AI इनेबल मैपिंग का भी इस्तेमाल करती है और हमे सही रास्ता बताने में मदद करती है।

3. ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न

पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न ने भी एक क्रांतिकारी प्रोडक्ट लांच किया है जिसका नाम ECHO है। यह आपके सवालों का जवाब दे सकता है। आपके लिए ऑडियो बुक पढ़ सकता है। आपका ट्रैफिक का हाल और मौसम की जानकारी बता सकता है। किसी भी खेल का स्कोर और सेडूएल भी बता सकता है।

4. टेस्ला कार कंपनी

AI का यूज़ केवल स्मार्टफोन में ही नहीं, बल्कि ऑटोमोबाइल की फील्ड में इसका बहुत ज्यादा उपयोग किया जा रहा है। अगर आप कार पसंद करते हैं तो आपको टेस्ला कार की जानकारी जरूर होगी। यह कार अब तक उपलब्ध सबसे बेहतरीन ऑटोमोबाइल में से एक है। टेस्ला कार से जुड़ने के बाद इसमें सेल्फ ड्राइविंग जैसे फीचर उपलब्ध है। ऐसे ही ना जाने कितनी और सेल्फ ड्राइविंग कार बन रही हैं, जो आने वाले टाइम में और स्मार्ट हो जाएंगी।

5. मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज

Artificial Intelligence (AI) का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज में खूब जोरों से हो रहा है। पहले जिस काम को करने के लिए सैकड़ों लोग लगते थे, वहीं आज मशीन की मदद से वही कार्य बहुत जल्दी और बेहतर किया जा रहा है।

6. वीडियो गेम

हमे वीडियो गेम में भी Artificial Intelligence (AI) की झलक दिखती है, जैसे कई सारे गेम्स में आपको कंप्यूटर से खेलना होता है जैसे चेस और लूडो। इन सबके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल स्पीच रेकग्निशन, कंप्यूटर विज़न, रोबोटिक्स, फाइनेंस, मौसम का पूर्वानुमान, हेल्थ इंडस्ट्रीज और एविएशन में भी होता है।

#5. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्या-क्या फायदे हैं?

1. AI, Error को कम करने में हमारी मदद करता है और अधिक एक्युरेसी के साथ सटीकता हांसिल करने की संभावना बढ़ जाती है

2. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करने से तेजी से निर्णय और जल्दी से काम करने में सहायता मिलती है।

3. AI की मदद से रक्षा, संचार,स्वाथ्य , कृषि और आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों में बड़ा बदलाव आ सकता है।

4. इंसानों की तुलना में मशीन को लगातार आराम और रिफ्रेशमेंट की जरुरत नही होती, मशीनें लम्बे समय तक काम करने के काबिल होती हैं। मशीनें ना तो ऊबती हैं, ना बिचलित होती हैं और ना ही थकती हैं।

#6. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्या-क्या नुकसान हैं?

1. AI, इंसानो की जगह पर काम करेंगी और मशीनें खुद ही निर्णय करने लगेंगी और अगर उनपर नियंत्रण नही किया गया तो इससे खतरा पैदा हो सकता है।

2. विशेषज्ञों का कहना है की सोचने समझने वाले रोबोट अगर किसी वजह से इंसानों को अपना दुश्मन मानने लगे, तो इंसानों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

3. AI के निर्माण के लिए भारी लागत की जरुरत होती है क्योंकि यह बहुत ही जटिल मशीन होती है। उनकी मरम्मत और रखरखाव बहुत मंहगा होता है।

4. इसमें कोई सक नहीं है AI बहुत सारी जॉब्स को इंसानों से छीन रही है, जिससे फ्यूचर में बेरोजगारी की समस्या और भी बढ़ने वाली है।

5. AI के लाभ अभी पूरी तरह से अस्पष्ट नही हैं लेकिन इसके खतरों को लेकर कहा जा सकता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आ जाने से सबसे बड़ा नुकसान मनुष्य का ही होगा।

अन्य जानकारी

डेटा क्या है?

वीपीएन क्या है?

वेब ब्राउज़र क्या है?

बिटकॉइन क्या है?

मशीन लर्निंग क्या है?

साइबर सिक्योरिटी क्या है?

मशीन लर्निंग इंजीनियर कैसे बने?

#7. निष्कर्ष (Conclusion)

गूगल के सीईओ “सुन्दर पिचाई” का कहना है कि मानवता के फायदे के लिए हमने आग और बिजली का इस्तेमाल तो करना तो सीख लिया है, पर इसके बुरे पहलुओं से उबरना जरुरी है। इसी तरह AI भी ऐसी तकनिकी है। AI का इस्तेमाल भी हम अपने फायदे के लिए बहुत से क्षेत्रों में कर रहे हैं, लेकिन सच यह भी है कि अगर इसके खतरे से बचने का तरीका नही ढूंढा, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं क्योंकि तमाम फायदे के बावजूद Artificial Intelligence (AI) के अपने नुकसान हैं।

अलीबाबा को उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल के जरिये Artificial Intelligence (AI) Kya Hai? इसका इस्तेमाल कहां हो रहा है? इसके क्या फायदे और नुकसान क्या है? इससे जुड़ी सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से हमे जो भी सुविधायें मिल रही हैं, या फ्यूचर में मनुष्य के जीवन पर इसका क्या असर पड़ने वाला है? इसके बारे में आप क्या सोचते हैं? कमेंट बॉक्स में लिखकर अलीबाबा को जरूर बतायें शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *