Duniya Ki Sabse Badi Bank Kaun Si Hai

अगर आपने गूगल पर ये सर्च किया है कि दुनिया की सबसे बड़ी Bank कौन सी है? तो आप बिलकुल सही पोस्ट पर है क्योंकि इस पोस्ट में आपको इस सवाल का जवाब मिल जायेगा। ये सवाल काफी इम्पोर्टेन्ट भी है। शायद इसलिए लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं क्योंकि अक्सर इस तरह के सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। खासकर अगर आप एक स्टूडेंट है और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी रहे हैं तो आपको इस सवाल का जवाब पता होना चाहिए।

आज के समय में Bank Account लगभग सभी के पास है क्योंकि इसके द्वारा ही हम पैसों का लेन-देन करते हैं। थोड़ी देर के लिए मान लीजिए कि अगर दुनिया में कोई बैंक ही ना हो तो क्या होगा? इस सवाल पर लोगों की अलग-अलग प्रतक्रिया हो सकती है, लेकिन इसका सीधा सा जवाब है कि दुनिया के हर काम में बाधा आएगी क्योंकि आज के समय में पैसों के बिना कोई काम होता ही नहीं है। ये बात तो आप भी अच्छे से जानते हैं।

अगर आप वाकई में जानना चाहते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी बैंक कौन सी है? तो इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें क्योंकि ये आपके लिए ही है। तो चलिए शुरू करते हैं।

#1. Bank के बड़े होने की गणना किस आधार पर की जाती है?

ये सवाल भी आपके मन में जरूर आया होगा क्योंकि इस समय दुनिया में अनगिनत बैंक हैं। ऐसे में उनमें से कौन सी बैंक सबसे बड़ी है? ये किस गणना के आधार तय किया जाता है? यहाँ पर आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि कोई बैंक कितना बड़ा है? यह गणना उस बैंक की वर्तमान समय में कुल संपत्ति की कीमत के आधार पर तय की जाती है।

#2. दुनिया की सबसे बड़ी Bank कौन सी है?

ICBC BANK
ICBC BANK

वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी बैंक Industrial and Commercial Bank of China (ICBC) हैं। यह एक Chinese Bank बैंक है। इसका नाम दुनिया की 5 सबसे बड़ी बैंकों की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आता है। Industrial and Commercial Bank of China (ICBC) की स्थापना 1 जनवरी 1984 को चीन के बीजिंग शहर में हुई थी। जोकि वर्तमान में चीन की राजधानी (Capital) है। यह बैंक चीन के अलावा दुनिया के 42 अन्य देशों में भी स्थापित है। इंडिया में ICBC Bank की ब्रांच फिलहाल मुंबई में स्तिथ है। इस बैंक को चीनी सरकार (Chinese Central Government) द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

प्रेजेंट में ICBC Bank की कुल संपत्ति की कीमत यानी Net Asset Value (4,913 Billion US Dollar) अर्थात सबसे अधिक है। इसी कारण से यह बैंक इस समय दुनिया की सबसे बड़ी बैंक है। फिलहाल इसके पास 5320 कारपोरेट और 49.6 करोड़ पर्सनल ग्राहक मौजूद है। इसके अलावा, इसकी 17,000 शाखाएं हैं, जिसमे 4,53,048 कर्मचारी काम कर रहे हैं।

#3. दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी Bank कौन सी है?

ABC BANK
ABC BANK

Agricultural Bank of China (ABC) का नाम इस समय दुनिया की सबसे बड़ी बैंकों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। सबसे आश्चर्य जनक बात तो यह है कि ये बैंक भी चाइना का है। इसकी स्थापना 23 फरवरी 1979 को की गई थी। इसका हेड ऑफिस बीजिंग (चाइना) में है। वर्तमान में कृषि बैंक ऑफ चाइना (एबीसी) की Net Asset Value (4,008 Billion US Dollar) है। इसके अलावा इस बैंक की लगभग 24000 शाखाएं मौजूद हैं, जिसमे 4,67,631 कर्मचारी में कार्यरत हैं। इस बैंक से जुड़ी हुई और अधिक जानकारी पाने के इसकी ऑफिसियल वेबसाइट www.abchina.com पर जरूर विजट करें।

#4. विश्व की तीसरी सबसे बड़ी बैंक कौन सी है?

CCBC BANK
CCBC BANK

China Construction Bank Corporation (CCBC) दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी बैंक है। इस बैंक की स्थापना 1 अक्टूबर 1954 को की गई थी। इसका मुख्यालय बीजिंग (चाइना) में है। इसकी Net Asset Value (3, 652 Billion US Dollar) है। वर्तमान में इसकी 14,900 शाखाएं उपलब्ध है, जिसमे कुल 372,000 कर्मचारी वर्क कर रहे हैं। इस बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट www.ccb.com है। इससे सम्बंधित और अधिक जानकारी पाने के इस पर विजिट करें।

#5. विश्व की चौथी सबसे बड़ी बैंक कौन सी है?

Bank of China ltd (BOC) दुनिया की चौथी सबसे बड़ी बैंक है। इसकी स्थापना 5 फरवरी 1912 को की गई थी। बैंक ऑफ़ चाइना (बीओसी) की वर्तमान में कुल संपत्ति की कीमत 3, 652 Billion US Dollar है। इसीलिए यह दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज है। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि वर्तमान में Bank of China के लिए 3,11,000 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं।

#6. विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी बैंक कौन सी है?

Mitsubishi UFJ Financial Group (MUFG) दुनिया की सबसे बड़ी बैंकों की सूची में पांचवें नंबर पर है। यह जापान का बैंक है। 01 अक्टूबर 2005 को इसे स्थापित किया गया था। इसका हेड ऑफिस जापान की राजधानी टोक्यो में है। MUFG की कुल संपत्ति की कीमत (3,354 Billion US Dollar) है। इसीलिए यह बैंक दुनिया की सबसे बड़ी बैंकों की सूची में पांचवें नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। फिलहाल वर्तमान में यह बैंक विश्व के 40 देशों में चल रहा है, जिसमे 1,68,400 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

अन्य जानकारी

वर्ल्ड बैंक क्या है?

बैंक मैनेजर कैसे बने?

फाइनेंस मैनेजर कैसे बने?

#7. निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, इस आर्टिकल के जरिये दुनिया की सबसे बड़ी Bank कौन सी है? यह जानकारी अब आपने प्राप्त कर ली है। अलीबाबा को उम्मीद है कि यह जानकारी आपको काफी पसंद आई होगी और आपके मददगार भी साबित होगी। मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है कि हमारे द्वारा दिए गए विषय पर आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। ताकि आपको कहीं और जाना न पड़े। इस आर्टिकल के बारे में आपकी क्या राय है? यह जानकारी आपको कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में लिखकर अपनी राय का इजहार जरूर करें। जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को अपने फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के साथ शेयर जरूर करें, शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *