How to Increase Body Height?

हम इंसान भी उन इंसानों को देखकर आकर्षित होते हैं, जो दिखने में सुंदर और मनमोहक होते हैं या फिर जब उनकी कोई अदा हमे पसंद आ जाती है। खूबसूरती को कई पैमानों में मापा जाता है और लम्बाई यानी कि Height उन्ही में से एक है। लड़का हो या लड़की हर कोई लम्बी हाइट चाहता है। लम्बाई आपके व्यक्तित्व को निखारने का काम करती है। अच्छी हाइट पाने के लिए बच्चे हों या बड़े सभी उत्सुक रहते हैं। अच्छी Height होने से आत्मविश्वास बढ़ता है और भारत में महिलाओं की एवरेज लम्बाई 5 फीट और पुरुषों की लम्बाई 5 फीट 5 इंच मानी गई है। जहाँ लड़को की हाइट करीब 25 साल तक बढ़ सकती है। वहीं लड़कियों की हाइट करीब 21 साल तक बढ़ सकती है। दरअसल, ह्यूमन ग्रोथ के साथ ही हाइट भी बढ़ती जाती है।

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी Height बहुत अच्छी होती है, लेकिन बहुत सारे लोग इस कोशिश में लगे रहते हैं कि आखिर किसी भी तरीके से वो अपनी हाइट को कुछ इन्चेज तक बढ़ा सकें और इसी चिंता में लोग हाइट बढ़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय ढूंढते रहते हैं और कभी-कभी तो तरह-तरह की दवाइयों का सेवन भी करते हैं जोकि शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है, लेकिन इस समस्या का हल बहुत ही साधारण सा है। जिसके बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं। अगर आपको भी अपनी Height बढ़ानी है या अपने किसी चहेते मित्र या सहयोगी की हाइट बढ़ानी है, तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें और उन लोगों के साथ शेयर करें क्योंकि ये आपकी जिंदगी को बदल सकता है। तो चलिए शुरू करते हैं।

#1. Height (लम्बाई) कम होने की वजह से लोगों को किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है?

आज के जमाने के लोगों का ये विचार है कि किसी भी व्यक्ति की अच्छी Height उसकी पर्सनालिटी में चार चाँद लगा देती है। अच्छी हाइट शरीर की कई कमजोरियों को भी छिपा देती है। जैसे किसी व्यक्ति का वजन ज्यादा है, लेकिन हाइट कम है तो वो लोगों की नजरों में मोटा दिखाई देने लगता है। वहीं अगर कोई व्यक्ति लम्बा है और उसका वजन भी ज्यादा है, तब भी वो ज्यादा मोटा दिखाई नहीं देता और उसकी पर्सनालिटी भी बहुत फिट दिखती है। बहुत से लोग कम हाइट होने की वजह से अपना करियर नहीं बना पाते हैं।

अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग पुलिस विभाग या आर्मी विभाग से जुड़ना चाहते हैं। पर अगर उनकी लम्बाई कम है तो उन्हें थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है क्योंकि वहां पर भी ज्यादा Height वालों को ही हमेशा सबसे पहले प्राथमिकता मिलती है। कई बार तो खुद के मित्र भी लम्बाई कम होने की वजह से मजाक उड़ाते हैं। जिस कारण से कम कद वाले लोगों के मन में हीन भावना आ जाती है।

लड़कियो की कम Height की वजह से उनके विवाह में भी देरी होती है क्योंकि आजकल बहुत से लड़कों को नाटी बीबी नहीं, बल्कि उनके बराबर के कद वाली लड़कियों से विवाह करने का जूनून सवार है। इस तरह से बहुत सी ऐसी समस्याएं हैं, जो कम कद वाले लोगों को जीवन भर झेलनी पड़ती है। यहाँ पर तो हमने बहुत ही कम समस्याओं का जिक्र किया है।

#2. Height (लम्बाई) ना बढ़ने या कम होने की क्या वजह है?

हम मनुष्यों का जो शरीर होता है, वो जन्म के बाद से धीरे-धीरे बढ़ता जाता है और एक समय पर आकर शरीर के कुछ अंगों की ग्रोथ रुक जाती है। उनमे से एक होती है हमारी Height (लम्बाई) जोकि एक निश्चित ऐज तक ही बढ़ती है और उसके बाद ये प्रोसेस रुक जाता है। हमारे शरीर में लम्बाई बढ़ने का सबसे बड़ा योगदान होता है ‘ह्यूमन ग्रोथ हॉर्मोन’ का जो Pituitary Gland से निकलता है। अगर इस हॉर्मोन में कमी आ जाती है तो इसका हमारे शरीर की लम्बाई पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। ग्रोथ हॉर्मोन में कमी आने का कारण हमारे गलत खाने-पीने और बिगड़ी जीवन शैली की वजह से है जैसे – भोजन में पौष्टिक तत्वों की कमी, शारीरिक गतिविधियों से परहेज, कम उम्र में ही जिम जा कर वजन उठाना और बचपन में किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त होना।

इसके अलावा एक और वजह है जिससे कि Height (लम्बाई) नहीं बढ़ती और वो है Heredity (वंशागति)। हमारी लम्बाई कुछ हद तक Genes पर भी निर्भर करती है। अगर किसी के वंश या परिजनों का कद भी छोटा है, तो हो सकता है कि उनके बच्चों का कद भी छोटा हो। हालाँकि ऐसा हर केस में नहीं होता, लेकिन ऐसा होने की आशंका बनी रहती है। अगर बात Heredity (वंशागति) की है, तो इस पर हमारा कोई बस नहीं चलता है, लेकिन बात अगर गलत खाने-पीने और बिगड़ी जीवन शैली की है तो हम अच्छी आदतें अपना करके इसे बदल सकते हैं। जिससे हमारी Height (लम्बाई) में जो रुकावट आती हैं, वो नहीं आएगी।

#3. हाइट (लम्बाई) कैसे बढ़ाई जाए?

अपनी Height (लम्बाई) बढ़ाने के लिए हमे कुछ बातों पर खास ध्यान देना होगा और इसे फॉलो करना होगा, तभी आप अपने कद को बढ़ा सकते हैं। तो चलिए उन तरीकों के बारे में भी जान लेते हैं, जो हाइट को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

#1. पौष्टिक भोजन खाएं,

स्वादिष्ट भोजन एवं पौष्टिक आहार मानव शरीर के विकास में अहम् भूमिका निभाता है और स्वस्थ रहने के लिए संतुलित खान-पान सबसे ज्यादा जरुरी है। इससे हमारे शरीर को सभी पोषक तत्व जैसे- कैल्शियम, प्रोटीन, मिनिरल्स आदि मिलते हैं। अगर आप अच्छी लम्बाई चाहते हैं, तो जंक फ़ूड से दूर रहें। कार्बोनेट युक्त पेय पदार्थ जैसे- कोल्ड ड्रिंक, सोडा से दूर रहें। तेल में तली हुई खाद्य सामग्री और अत्यधिक मीठी चीजों से भी आपको परहेज करना होगा। ये सभी हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालते हैं। स्वास्थ विकास के लिए सोयाबीन, पनीर, अंडा, मछली, मूंगफली, हरी सब्जियां, दूध, फल, ड्राई फ़ूड इत्यादि का सेवन करना अच्छा होता है। खाने के अलावा पानी भी भरपूर मात्रा में पिएं जो हमारी प्यास बुझाने के साथ-साथ हमारे शरीर को हइड्रेड भी रखता है।

हमारे शारीरिक विकास के लिए पानी बहुत ही जरुरी है। इससे शरीर के तमाम अंग ठीक से काम कर पाते हैं और इसीलिए दिन में कम से कम 5 से 6 लीटर पानी जरूर पिएं।

#2. खेल-कूद और एक्सरसाइज करें,

हाइट बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज और खेल-कूद भी बहुत अहम् भूमिका निभाते हैं। अगर आप रोजाना Height (लम्बाई) बढ़ाने वाले एक्सरसाइजेज करते हैं जैसे – लटकन, कूदना, दौड़ लगाना, खींचन और एरोबिक करना, तो इससे आपको-अपनी लम्बाई बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। खेल-कूद के रूप में खुद को शारीरिक रूप से सेहत मंद रखना भी बहुत जरुरी है। ये लम्बा होने का प्राकृतिक तरीका है। टेनिस, क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल जैसे खेल खेलने से शरीर एक्टिव रहता है और शरीर का विकास अच्छे से होता है। इसके अलावा स्विमिंग और साइकिल करने से भी शरीर में धीरे-धीरे ग्रोथ होने लगती है।

#3. योग का सहारा लें,

भारतीय संस्कृति में योग को वरदान माना गया है। कहा जाता है कि योग से किसी भी तरह की बीमारी या समस्या को ठीक किया जा सकता है। लम्बाई बढ़ाने के लिए कुछ विशेष योग आसान है, जो लम्बाई बढ़ाने वाले हॉर्मोन्स को एक्टिव कर देते हैं। त्रिकोणासन, भुजंगासन, ताड़ासन, वीरभद्रासन, शीर्षासन और सूर्य नमस्कार करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर का पॉस्चर सही आकर में आ जाता है तो आप योगासन का सहारा ले सकते हैं।

#4. भरपूर मात्रा में नींद लें,

शरीर के सम्पूर्ण विकास के लिए संतुलित भोजन, योग, व्यायाम और खेल-कूद के साथ-साथ भरपूर नींद भी जरुरी है। जिस तरह की हमारी दिनचर्या है। इसमें हम कभी भी पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं और जब सोने जाते हैं, तब दुनिया भर की बातें हमारे दिमाग में चलती रहती हैं। इसी कारण से हमारे ग्रोथ हॉर्मोन प्रभावित होते हैं और हमारी Height (लम्बाई) रुक जाती है। ऐसा माना जाता है कि जब हम गहरी नींद में होते हैं तो उस समय हमारे शरीर में ह्यूमन ग्रोथ प्राकृतिक तरीके से उत्पन्न होते हैं। इसके साथ ही हमारे शरीर में जो टिश्यू होते हैं, वो री-जनरेट होते हैं, जो हमारे शरीर की लम्बाई बढ़ाने में काफी सहायक है। इसीलिए हमे प्रतिदिन शांत वातावरण में बिना किसी तनाव के 8 से 10 घंटे तक सोना चाहिए। जिससे की शरीर को पूरी तरह से आराम मिल सके।

#5. सही पोस्चर बनाए रखें,

आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग हमेशा गलत तरीके से बैठते हैं। यानी झुक करके बैठते हैं जोकि बिलकुल गलत है। ज्यादातर स्कूल के बच्चे, स्कूल डेस्क पर हमेशा झुक कर बैठते हैं जोकि Height (लम्बाई) ना बढ़ने का एक कारण है। इसलिए बच्चों को शुरू से ही सही मुद्रा में बैठना, उठना और चलना सिखाना चाहिए। ना सिर्फ बच्चों, बल्कि हर किसी का पोस्चर चलते और बैठते समय एक दम सही होना चाहिए। जब भी कुर्सी पर बैठें तो सीधा होकर बैठें और कभी भी झुक कर न चलें। झुक कर चलने या बैठने से रीढ़ की हड्डी पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है और अगर आपका पोस्चर सही होगा, तो रीढ़ की हड्डी सीधी होगी और कमर बजबूत होगी, तो लम्बाई बढ़ने में आसानी होती है।

नोट: उपरोक्त सभी बातों के अलावा गलत दवाइयों, तम्बाकू और शराब का सेवन करने से बचें। इनका सेवन करने से हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम गड़बड़ा जाता है और पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही ये हमारे ग्रोथ हॉर्मोन्स को भी प्रभावित करते हैं।

इसे भी पढ़ें:

वेट गेन कैसे करें?

वेट लॉस कैसे करें?

6 पैक एब्स कैसे बनाये?

#4. निष्कर्ष (Conclusion)

Height (लम्बाई) बढ़ाना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस जरुरत है, तो छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की और अपनी दिनचर्या को बेहतर और संतुलित बनाने की। अगर आप भी अपनी हाइट को लेकर परेशान हैं, तो इस आर्टिकल में बताई गई बातों पर एक बार अमल करके देखिए और हमे अपना अनुभव कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताईए। इसी के साथ एक और इम्पोर्टेन्ट बात कि जो भी हमे मिला है। जैसा मिला है। हमे उसमे सन्तुष्ट होना चाहिए। अगर हाइट आपकी बढ़ती है, तो बहुत अच्छी बात है। नहीं बढ़ती है, तो कोई अफ़सोस की बात नहीं है क्योंकि दुनिया के नजरिए में शायद ये इम्पोर्टेन्ट हो सकता है, लेकिन इम्पोर्टेन्ट होता है कि आपके नजरिए में क्या है? इसलिए आप अपना नजरिया बदल सकते हैं क्योंकि आप जो हैं, जैसे हैं, आपमें और भी बहुत सारी खूबियां हैं। वैसे भी यह कोई कमी नहीं है।

एक और बात: अगर आपकी हाइट बढ़ जाती है, कॉन्फिडेंस आ जाता है और सब कुछ नार्मल हो जाता है, तो बहुत अच्छी बात है, लेकिन अगर हाइट नहीं बढ़ती है, तो आपको निराश होने की कोई जरुरत है क्योंकि याद रखिए कि आपके पास और भी ऐसी कई सारी अच्छी चीजें हैं, जिस पर आप फोकस कर सकते हैं और ये कोई कमी नहीं है। कुछ लोगों के लिए शायद हो सकता है, लेकिन जरूरी है कि आप इसे कैसे देखते हैं। आपका नजरिया अपने लिए क्या है? तो अपने नजरिए को चेंज कीजिए, अपने आप से प्यार कीजिए, जो है, जैसा है, उसमे संतुष्ट रहिए और हाँ कोशिश तो आप कर ही सकते हैं, लेकिन निराश होने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है, धन्यवाद। Google