NET EXAM KYA HAI?

दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में मै आपको NET EXAM क्या है? इसके बारे में बताने वाला हूँ। यदि आप एक लेक्चरर या असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं या रिसर्च और पीएचडी करने की इच्छा रखते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की होने वाली है। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें, तो चलिए शुरू करते हैं।

#1. NET EXAM क्या है?

NET का फुलफॉर्म National Eligibility Test होता है। जिसे साधारण भाषा में हम UGC NET भी कहते हैं। एनईटी एग्जाम कंप्यूटर द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में से एक है। जिसे National Testing Agency (NTA) के द्वारा आयोजित किया जाता है। इसका मुख्यालय दिल्ली में स्तिथ है, जिसकी स्थापना भारत सरकार के द्वारा वर्ष 1956 में की गई थी। अगर आप किसी कॉलेज में प्रोफेसर बनना चाहते हैं। चाहे वह सरकारी कॉलेज हो या फिर प्राइवेट कॉलेज हो, उसके लिए आपको NET जोकि ऑनलाइन परीक्षा है। उसे क्वालीफाई करना होगा। तभी आप किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रोफेसर या शिक्षक बनने के योग्य हो पाएंगे। यह परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा मानी जाती है। जिसे पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट अपने पसंदीदा विषयों के अनुसार इस परीक्षा को दे सकते हैं।

#2. NET EXAM के लिए क्वालिफिकेशन क्या होनी चाहिए?

वैसे, इस एग्जाम को देने के लिए आपके पास कुछ योग्यताएं होनी चाहिए। तभी आप अप्लाई कर सकते हैं। खैर, अगर आप NET Exam देना चाहते हैं, तो आप में निम्नलिखित योग्यताएं होना आवश्यक है। जो कुछ इस प्रकार हैं…

1. आपका पोस्ट ग्रेजुएशन में किसी भी विषय से कम से कम 55% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है और अगर आप आरक्षित वर्ग से आते हैं, तो आपको इसमें 5% अंको की छूट भी दी जाती है।

2. आपका शिक्षण के प्रति लगाव होना बहुत जरुरी है क्योंकि इस परीक्षा के माध्यम से स्टूडेंट्स के शिक्षण अनुसंसाधन के विषय में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है।

3. आप में पढ़ाने की कला होनी चाहिए, ताकि सामने वाला आपकी भाषा और आपके पढ़ाने के तरीके को पसंद करे।

4. जिस भी विषय से आप NET Exam Qualified करना चाहते हैं, उस विषय की आपको अच्छी-खासी नॉलेज होनी चाहिए।

तो दोस्तों, अगर आपके पास यह सभी क्वालिफिकेशन हैं, तो आप NET Exam दे सकते हैं।

#3. NET EXAM का फॉर्म कैसे भरें?

एनईटी एग्जाम में शामिल होने के लिए सबसे पहले आपको पोस्ट ग्रेजुएशन करना होगा। पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद जब NET Exam के लिए एप्लीकेशन फॉर्म निकलता है, तब आपको अप्लाई करना होगा। National Testing Agency (NTA) समय-समय पर एनईटी एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी करता है। तो, जब एनईटी एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म निकलता है, तब NTA की ऑफिसियल वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद एग्जाम फीस ऑनलाइन पेमेंट करने का ऑप्शन आता है। तो वहां पर आपको फीस पेमेंट करना होगा।

#4. एनईटी एग्जाम की फीस कितनी होती है?

1. सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए फीस 1000 रूपये होती है।

2. जनरल और ओबीसी वर्ग के उमीदवार के लिए फीस 500 रूपये होती है।

3. एससी/एसटी और पीडब्लूडी उम्मीदवार को 250 रूपये फीस देना होता है।

#4. एनईटी एग्जाम का पैटर्न क्या है?

एनईटी एग्जाम में 2 पेपर होता है। प्रथम प्रश्न पत्र में General Aptitude और दूसरे प्रश्न पत्र में उम्मीदवार द्वारा चयनित विषय होता है। दूसरे पेपर में कैंडिडेट को सब्जेक्ट चुनना पड़ता है। दूसरे पेपर के लिए कई सब्जेक्ट होता है, उनमे से किसी एक सब्जेक्ट का चयन करना होता है।

प्रथम प्रश्न पत्र में कुल 50 प्रश्न होता है और दूसरे प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होता है। दोनों पेपर के प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित होता है यानि कुल 300 अंकों का NET Exam होता हैं। प्रथम प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाता है और दूसरे प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होते हैं। इस एग्जाम में निगेटिव मार्किंग नहीं होती है। इसलिए आप सभी प्रश्नों को हल करने की कोशिश करें। परीक्षा हिन्दी और इंग्लिश दोनों माध्यम में होती है। फॉर्म भरते समय हिन्दी या इंग्लिश माध्यम का चयन करना होता है। जिस माध्यम का आप चयन करेंगे, उसी माध्यम में आपको एग्जाम देना होगा।

#5. एनईटी एग्जाम देने के बाद क्या होता है/उसके बाद क्या करें?

एनईटी एग्जाम पास करने के बाद आप किसी भी प्राइवेट कॉलेज में प्रोफेसर या लेक्चरर बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं या सरकारी कॉलेज प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप अपना खुद का कोचिंग सेंटर खोलकर या किसी इंस्टिट्यूट में NET Exam की ऑनलाइन या ऑफलाइन तैयारी करवा सकते हैं या नेट एग्जाम पास करने के बाद पीएचडी करके आगे की पढ़ाई भी जारी रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:

UPSC Exam क्या है?

CDS Exam क्या है?

NEET Exam क्या है?

SSC CGL Exam क्या है?

Olympiad Exam क्या है?

#6. निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, इस आर्टिकल के माध्यम से अब आपके पास NET EXAM के बारे में सभी महत्त्वपूर्ण जानकारियां आ गई हैं। इस आर्टिकल के बारे में आपका क्या कहना है? यह जानकारी आपको कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें। जानकारी अच्छी लगी हो, तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि बाकी लोगों तक भी यह महत्त्वपूर्ण जानकारी पहुँच सके। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *