PUBG Mobile Kaise Download Kare?

ये बात तो आप भी जानते हैं कि PUBG Mobile इंडिया में सबसे ज्यादा खेले जाने वाला Online Multiplayer Game है, लेकिन हाल के दिनों में सीमा पर भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण सेंट्रल गवर्नमेंट ने इसे इंडिया में बैन कर दिया था। जिससे यह सभी स्मार्टफोन में चलना बंद हो गया और इसका इंडियन सर्वर भी ठप हो गया। इसके बावजूद इंडिया में आज भी यह गेम VPN व अलग-अलग सर्वर का उपयोग करके खेला जा रहा है।

सुनने में आ रहा है कि जल्द ही PUBG पर लगा प्रतिबन्ध हट जाएगा। जिसके बाद एक बार फिर से आप इसे Play Store से डाउनलोड करके खेल पाएंगे। अच्छी बात यह है कि PUBG Mobile के निर्माता भी इस बात की आधिकारिक घोषणा कर चुके है, लेकिन प्रॉब्लम यह है कि इसकी वापसी की तारीख निरंतर टलती जा रही है। इसीलिए इसकी वापसी नही हो पाई है।

PUBG Mobile पर लगे प्रतिबन्ध के कारण अब इसे आसानी से Download नहीं किया जा सकता क्योंकि यह ऐप्प Play Store पर अभी उपलब्ध नहीं है। शायद इसीलिए लोगों को लगने लगा है कि अब वे भविष्य में कभी भी इस गेम को दुबारा नहीं खेल पाएंगे। इसीलिए आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि आप इस ऐप्प को अभी भी Download कर सकते हैं और गेम खेल सकते हैं, लेकिन कैसे? यह जानने के लिए आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा, तो चलिए शुरू करते हैं।

1. PUBG Mobile क्या है?

PUBG का फुलफॉर्म Player Unknown’s Battlegrounds हैं। इसे साउथ कोरियन कंपनी BLUEHOLE के द्वारा डेवलप किया गया हैं। यह एक Online Multiplayer Game हैं। जिसमे बहुत सारे प्लेयर्स एक साथ मिलकर खेलते हैं और आपस मे या टीमों में एक बैटल ग्राउंड में लड़ते हैं। इस दौरान जो प्लेयर बैटल ग्राउंड में अंत तक टिका रहता है या फिर जो टीम लास्ट तक बनी रहती है, वह जीत जाती हैं।

2. PUBG को इंडिया में क्यों बैन किया गया?

PUBG Mobile और PUBG Lite दोनों ही गेम साउथ कोरियन कम्पनी BLUEHOLE के द्वारा विकसित किये गए हैं, लेकिन इस कंपनी के 10 % शेयर चीनी कम्पनी Tencent के पास हैं। ये बैन पिछले साल सीमा पर भारत और चीन के बीच बढ़ते विवाद के कारण लगाया गया था। इसके पीछे का कारण बताते हुए भारत सरकार ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि ये ऐप्स ऐसी गतिविधियां करने में लगे थे, जिसका सीधा असर देश की संप्रुभता, अखंडता और सुरक्षा पर पड़ रहा था।

3. PUBG Mobile कैसे डाउनलोड करें?

यह बात तो हम सब अच्छे से जानते हैं कि 02 सितंबर 2020 को भारत सरकार ने 118 चीनी ऐप्प्स समेत PUBG Mobile को इंडिया में बैन कर दिया गया था। जिसके बाद से यह ऐप्प प्ले स्टोर से गायब है, लेकिन ऐसा नहीं है कि इसे अभी Download नहीं किया जा सकता क्योंकि इसे Online Download करने के बहुत से तरीके उपलब्ध है।

दरअसल बात ये है कि ऐसे बहुत से Third parties online sources Available हैं जो Applications ऑफर करते हैं। ऐसे में यह प्लेटफार्म अभी भी PUBG को लोगो को ऑफर कर सकते हैं, यानि कि आप यहाँ आसानी से PUBG Mobile और PUBG Lite को Download कर सकते हैं। नीचे हम आपको PUBG Mobile डाउनलोड करने के 2 तरीके बता रहे हैं। जिन्हें अप्लाई करके आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

1. APK और OBB File डाउनलोड करके PUBG Mobile इंस्टॉल करें,

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में PUBG Mobile का APK और OBB File डाउनलोड करे। इसके लिए लिंक नीचे दी गयी हैं। ध्यान रहे, इन दोनों को आपको अपनी Device में Download करना हैं। उसके बाद APK File को अपने फोन में Install करें। अगर आप इस App को अपने फोन में Install नहीं कर पा रहे हैं, तो आप Settings में जाकर Safety and Privacy में जायें और वहाँ Unknown Sources के Option को On करें। इसके बाद आप इस Application को अपने मोबाइल फोन में Install कर पाएंगे।

App को Install करने के बाद आपको OBB File को File Manager में Android Folder में जाकर OBB Folder में जाकर com.tencent.ig के Folder में Pest करना है। इसके बाद आप Download किये हुए PUBG App को ओपन करें और Game का आनंद लें। Download APK / OBB File

2. PUBG Mobile को ऑफिसियल वेबसाइट से Download करें,

अगर आप PUBG Mobile के शौकीन हैं और बैन होने के बाद भी आप इसे आसानी से Download करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इसे Download करना होगा। यह सबसे अच्छा तरीका है। ऑफिसियल वेबसाइट से PUBG Mobile Download करने के बाद आप इसे आसानी से खेल पाएंगे क्योंकि इसके लिए शुरु से ही कंपनी ने एक ग्लोबल सर्वर बनाया हुआ था और यह विशिष्ट रूप से भारत को Target नहीं करता था। इसका मतलब है कि आज भी आप इस Game को Download करके खेल सकते हैं। PUBG Mobile को इसकी Official Website से Download करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप्स फॉलो करें।

1. अपने Device में Browser ओपन करे और Game की Official Website, www.pubgmobile.com पर विजिट करें। अगर किसी कारण से वेबसाइट नही ओपन हो पा रही है तो किसी VPN Browser जैसे कि Puffin Browser का इस्तेमाल करें।

2. वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको APK File को Download करने का ऑप्शन मिल जाएगा। इसे वहां से Download कर लें।

3. APK File डाउनलोड करने के बाद File Manager में Download के Folder में जाकर इसे अपने फोन में Install करें और अगर किसी वजह से Install न हो पा रहा तो Unknown Sources के विकल्प को On करें। उसके बाद Game को अपने मोबाइल फोन में Install करे।

4. इंस्टॉल करने के बाद Game को फोन में चला कर देखें और अगर Game पहले की तरह नॉर्मल तरीके से न चले तो आप VPN का उपयोग करके सर्वर बदल सकते हैं।

4. पबजी मोबाइल कैसे खेलें?

बैन होने के बाद वर्तमान समय में बहुत से लोग अपने स्मार्टफोन में PUBG Mobile नहीं खेल पा रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि अब आप इसे इंडिया में कभी खेल ही नहीं पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि इंडिया में आज भी बहुत से लोग दूसरे सर्वर वाले PUBG Mobile को डाउनलोड करके उसे आसानी से खेल रहे हैं।

PUBG के दूसरे Server वाले Version Download करने के लिये आप ApkPure और Uptodown जैसे Online Application Downloading Platform का उपयोग कर सकते हैं। PUBG के इन Global Version को Download करने के बाद आप इन्हें बिना किसी बाधा के आसानी से खेल सकते हैं।

PUBG टीम की तरफ से इस बात की आधिकारिक घोषणा पहले ही कर दी गई है कि वह बहुत ही जल्द इंडिया में अपने इस गेम दुबारा फिर से लांच करेगी। फिलहाल PUBG प्रेमियों को अभी और इंतिजार करना होगा।

Note – जब-तक भारत सरकार PUBG पर लगे बैन को नहीं हटा लेती। तब-तक सरकारी नियमों के अनुसार इसे खेलना गैर कानूनी है। इसलिए हम आपको यही सलाह देंगे कि इस Game को तब-तक न खेलें, जब तक सरकार इस पर लगे प्रतिबन्ध को हटा नहीं देती।

5. पाबजी मोबाइल का नया नाम क्या है और इसे किसने बनाया है?

PUBG Mobile का नया नाम Battlegrounds Mobile India रखा गया है। इसे South Korean video game developer ‘Krafton’ ने डेवलप किया गया है।

महत्त्वपूर्ण लिंक

Conclusion

दोस्तों, इस आर्टिकल के जरिये PUBG Mobile Download करने से जुड़ी जानकारी अब आपने प्राप्त कर ली है। अलीबाबा को उम्मीद है कि यह जानकारी आपको काफी पसंद आई होगी और आपके लिए मददगार भी साबित होगी। मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है कि हमारे द्वारा दिए गए विषय पर आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। ताकि आपको कहीं और जाना न पड़े।

इस आर्टिकल के बारे में आपकी क्या राय है? ये जानकारी आपको कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में लिखकर अपनी राय का इजहार जरूर करें। जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *