Blogger Kaise Bane?

यह आर्टिकल Blogger बनने के ऊपर आधारित है। हम रोजाना इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं और मन चाही जानकारी गूगल पर सर्च करके हांसिल कर लेते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि हमे ये जानकारी कैसे मिलती है? ये जानकारी हमे Blog से मिलती है। लोगों में सरकारी और प्राइवेट नौकरियों को पाने की इच्छा तो होती है, लेकिन आज के समय में हमारे देश में बेरोजगारों की संख्या बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है। इसीलिए आज के युवा बिना कुछ किए खाली हाँथ घर पर बैठना नहीं चाहते हैं और पैसा कमाने का जरिया ढूंढते रहते हैं, ताकि वो अपनी पहचान बना सकें।

आज के समय में एक बेहतर करियर बनाने और पैसे कमाने का सबसे अच्छा जरिया Blogging को माना जा रहा है क्योंकि इसमें लोगों को धन के साथ-साथ लोकप्रियता भी मिलती है। इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको Blog क्या होता है और आप एक Successful Blogger कैसे बन सकते हैं? इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।

#1. Blog क्या होता है?

Blog एक इंग्लिश वर्ड है जोकि Web Blog वर्ड का छोटा नाम है, जिसकी शुरुआत साल 1998 में हुई थी। Blogger.com,  Google द्वारा दी गई एक Free Service है, जिसके जरिये एक वयक्ति अपनी बातों को पूरी दुनिया के साथ साझा कर सकता है।

ब्लॉग का उपयोग लोग अपने विचारों को आसानी से दूसरों तक पहुंचाने के लिए करते हैं। ब्लॉग पर लिखी गई Post हर उस व्यक्ति तक आसानी से पहुँच जाती है जो Google पर उसके बारे में Search करता है।

ब्लॉग एक वेबसाइट की तरह होता है, जिसे बिलकुल मुफ्त में बनाया जा सकता है और गूगल ने इसका Interface इस तरह बनाया है, जिसे हर कोई आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।

वेबसाइट और ब्लॉग में बस इतना सा फर्क है कि वेबसाइट बनाने के लिए कई तरह के Web Designing program की जानकारी होनी जरुरी होती है और इसे बनाने में पैसे भी लगते हैं, जबकि ब्लॉग एक फ्री सर्विस है जिसे बनाने के लिए एक वेबसाइट की जरुरत होती है, जैसे – Blogger, WordPress, Medium, Tumblr, Weebly, Joomla इत्यादि के जरिये कोई भी व्यक्ति अपना ब्लॉग बड़े ही आसानी से और बहुत जल्द ही बना सकता है।

एक ब्लॉग को कोई एक व्यक्ति या एक टीम द्वारा चलाया जाता है। ब्लॉग लोगों के बीच में बहुत Popular है और लगभग सभी इसका प्रयोग करना पसंद करते हैं। शुरुआत के दिनों में ब्लॉग को फ्री में बनाया जा सकता है और फिर बाद में अपनी जरुरत के हिसाब से उसमे बदलाव भी किया जा सकता है क्योंकि फ्री वाले ब्लॉग में सभी प्रकार की विशेषताएं नहीं होते हैं।

ब्लॉग का साइज वेबसाइट की तुलना में छोटा होता है। इसीलिए Blog को एक Digital Diary भी कहा जाता है। ब्लॉग में Articles – Photos, Videos और External रूप में मौजूद रहता है और ब्लॉग के Content को Blog Post कहा जाता है। इन ब्लॉग पोस्ट को Social Media जैसे – Facebook, Tweeter, Pinterest, LinkedIn आदि पर शेयर किया जा सकता है।

#2. ब्लॉग लिखा क्यों जाता है?

15 से 20 साल पहले के समय में लोग डायरी, मैगजीन या अपने सुझाव या कुछ इम्पोर्टेन्ट बातें लिखा करते थे और सबके साथ अखबार या पत्रिकाओं के जरिये शेयर किया करते थे। उसी तरह आज के आधुनिक युग में लोग इंटरनेट पर लिखना पसंद करते हैं और उसे शेयर करते हैं। इसी को Blog कहा जाता है।

ब्लॉग में किसी भी विषय के बारे में लिखा जा सकता है। इनके विषय सामान्य भी हो सकते हैं और विशेष भी। बहुत से ब्लॉग किसी खास विषय से सम्बंधित होते हैं और उस विषय से जुड़े समाचार, जानकारी या विचार उपलब्ध कराते हैं, जैसे – Technology से जुड़े Blog होते हैं, जिनमे नई और पुरानी टेक्नोलॉजी की जानकारी दी जाती है। ब्लॉग लिखने वाले को Blogger कहते हैं और जो काम Blog पर होता है, उसे Blogging कहते हैं।

#3. Blogging क्या होती है?

ब्लॉग बनाकर उस पर हर दिन पोस्ट लिखना, उसे पब्लिश करना और अपने ब्लॉग को अच्छी तरह से डिजाइन करना। इन सभी गतिविधियों को Blogging कहते हैं। इसे बनाने वाले व्यक्ति को समय-समय पर अपने विचारों को पोस्ट करते रहना होता है। ब्लॉग में पोस्ट लिखना, अपने ब्लॉग को डिज़ाइन करना, पोस्ट पर आए कमेंट का जवाब देना। इसी तरह एक Blog को चलने के लिए एक Blogger जो कुछ भी करता है, उसे हम आम शब्दों में Blogging कहते हैं।

Note – ब्लॉग के जरिए ऑनलाइन पैसे भी कमाये जा सकते हैं। ब्लॉग्गिंग किसी भी विषय पर किया जा सकता है, जैसे – Entertainment, Sports, Health, Science, Technology. ब्लॉग्गिंग को 2 केटेगरी में बांटा गया है।

1. Personal Blogging

पर्सनल ब्लॉग्गिंग को Hobby Blogging भी कहा जाता है। ये वो Blogger’s होते हैं, जिनके पास कुछ कहानी, सत्यकथा, घटना या तजुर्बा होता है, जिन्हे वह सबके साथ साझा करते हैं। ये कहानी या तजुर्बा उनके निजी जीवन के ऊपर भी हो सकता है या फिर किसी और के बारे में भी हो सकता है।

ऐसा ब्लॉग अक्सर Celebrity और Famous लोग ही बनाते हैं ताकि वो इसके जरिये अपनी बातें आम लोगों तक या फिर Fans तक पहुंचा सकें। इन्हे Blogging से पैसे कामना नहीं होता, ये तो बस एक Hobby के तौर पर Blogging करते हैं।

Personal Blog, Celebrity के द्वारा लिखा जाता है। इसीलिए आम लोग भी ऐसे ब्लॉग को पढ़ना पसंद करते हैं ताकि वो अपने पसंदीदा कलाकार को करीब से जान सकें।

2. Professional Blogging

प्रोफेशनल ब्लॉग्गिंग वो Blogger करते हैं जो Blogging को अपना Profession या Business समझते हैं। इनसे वो इतना पैसा कमा लेते हैं कि जिनसे वो अपनी जरूरतें और सपने पूरा कर सकें। ये Blogging एक तरह का बिज़नेस जैसा ही होता है जिसमे बेहतर प्लानिंग, स्ट्रेटेजी, मेहनत और समय सब कुछ लगाकर काम करना होता है। तभी मेहनत का फल मिलता है।

प्रोफेशनल ब्लॉगर बहुत से तरीकों से अपने Blog को Monetize करके पैसे कमा लेते हैं, जैसे – Google AdSense Advertising, Membership Website, E-Books, Affiliate Links, Donation, Online Courses इत्यादि। इनमे से Google AdSense पैसा कमाने का सबसे प्रभावशाली जरिया है।एक Professional Blogger एक Personal Blogger से बिलकुल अलग होता है।

अगर आपको लिखने का शौक है तो आप आसानी से ब्लॉग्गिंग का रास्ता चुन सकते हैं। पर अगर आपको ब्लॉग्गिं के जरिये अच्छा पैसा कमाना है तो आपको उसके लिए बेहतर प्लान, मेहनत, लगन और धैर्य की जरुरत पड़ेगी।

ब्लॉग्गिंग करना इतना आसान नहीं है और अगर आप सोच रहे हैं कि आज आपने ब्लॉग्गिंग करना शुरू कर दिया है तो कल से ही पैसे आने शुरू हो जायेंगे। तो आप बिलकुल गलत सोच रहे हैं। उसके लिए आपको मेहनत और सबसे ज्यादा धैर्य की जरुरत है।

#4. आप एक Blogger कैसे बन सकते हैं?

ब्लॉगर एक व्यक्ति होता है जो समय-समय पर एक Blog में पोस्ट लिखता है। ब्लॉगर बनने के लिए किसी विशेष योग्यता की जरुरत नहीं होती है। इसे कोई भी किसी भी वर्ग का व्यक्ति समय निकाल कर सकता है, जैसे – स्टूडेंट्स, हाउस वाइफ, जॉब करने वाला व्यक्ति, व्यापारी, युवा, बुजुर्ग आदि।

हर वो व्यक्ति ब्लॉग्गिंग कर सकता है, जिसके पास लिखने के लिए कुछ है और जिसे लिखना पसंद है। बस उसे इंटरनेट और ब्लॉग्गिंग के बारे में कुछ जानकारी होनी चाहिए।

इसके अलावा, आपको खुद से ये पूछना होगा कि आप किस विषय में माहिर हैं? जिस पर आप ज्यादा से ज्यादा Article या Post लिख सकते हैं क्योंकि ब्लॉग बनाने से पहले हमे एक विषय चुनना होता है, जिसे ‘Niche’ कहा जाता है और फिर उससे सम्बंधित जानकारियां लिखकर पोस्ट करनी होती है। इसीलिए सबसे पहले आपको ये सोचना होगा कि आप किस विषय पर दूसरों से बेहतर और मजेदार लिख सकते हैं।

इस दुनिया में लाखों Bloggs हैं और ऐसे कई सारे विषय हैं जिन पर रोजाना कुछ ना कुछ लिखा जा सकता है, जैसे – Fashion, Foods, News, Fitness, Life Style, Sports, Movie, Gaming, Finance, Business, Politics, Personal, Automobile, Education, Health, Pets, Gadgets, Technology इत्यादि।

इनमे से कोई विषय या इनमे से अलग तरह का विषय कुछ भी हो वो बस आपका मन पसंद विषय होना चाहिए, जिस पर आप बिना थके लिख सकते हैं। वही ‘Niche’ चुनना आपके लिए सही रहेगा, जैसे – www.anokharishta.com पर त्योहारों से जुड़े ब्लॉग पोस्ट और अन्य चीजों के ऊपर निबंध लिखे जाते हैं। उसी तरह आप चाहें तो अपने ब्लॉग पर एक से अधिक विषय पर आर्टिकल लिख सकते हैं।

#5. एक Blogger को क्या-क्या करना होता है?

ब्लॉग्गिंग करके पैसा कमाने के लिए ब्लॉग पर अच्छी ट्रैफिक की जरुरत पड़ती है, जिसके लिए एक Blogger को काफी मेहनत करनी पड़ती है और ट्रैफिक अच्छी हो, इसके लिए अच्छे-अच्छे Content लिखने होते हैं।

एक Blogger को अपने ब्लॉग को सफलता पूर्वक चलाने के लिए सिर्फ आर्टिकल लिखना नहीं होता, बल्कि और भी कई सारे काम करने होते हैं, जैसे –

1. ब्लॉग के लिए योजना बनाना और लक्ष्य निर्धारित करना कि कौन-कौन से टॉपिक कवर करने हैं और सप्ताह में कितनी बार आर्टिकल को Publish करना है?

2. आर्टिकल लिखने के लिए Research करना होता है।

3. टॉपिक से जुड़े Keywords ढूंढना होता है।

4. ब्लॉग पोस्ट के लिए सही Image चुनना होता है।

5. टाइम पर ब्लॉग के Design को बदलना होता है।

6. साइट की स्पीड और अन्य समस्याओं को ठीक करना होता है।

7. Blog post को अलग-अलग Social Media Platform पर Share करना होता है।

8. कमेंट का जवाब देना होता है।

9. दूसरे Blogger’s के साथ सम्बन्ध स्थापित करना और एक दूसरे को Support करना।

10. अपने पाठकों के साथ संपर्क में रहना।

ये सारा काम करना होता है। अगर आप ये सब काम करने में सक्षम हैं और अपना कीमती वक्त ब्लॉग पर लगाना चाहते हैं तो आप Blogger जरूर बन सकते हैं, बेस्ट ऑफ लक

अन्य जानकारी

ट्रेवल व्लॉगर कैसे बने?

यूटूबर कैसे बने?

यूनिक आर्टिकल कैसे लिखें?

राइटर कैसे बने?

ट्रांसलेटर कैसे बने?

फ्रीलांसर कैसे बने?

लाइब्रेरियन कैसे बने?

बैडमिंटन प्लेयर कैसे बने?

डांसर कैसे बने?

फैशन डिजाइनर कैसे बने?

इंटीरियर डिजाइनर कैसे बने?

#6. निष्कर्ष (Conclusion)

ब्लॉग एक ऐसा जरिया है, जिसके जरिए एक व्यक्ति अपने विचार, अपनी सोच, अपने ज्ञान और अपनी राय को लोगों के सामने रख सकता है। ये एक ऐसा Platform है, जहाँ पर रोज नई-नई चीजें लिखनी पड़ती हैं और यूजर्स को हमेशा नई नई चीजें सीखने को मिलती हैं।

अलीबाबा को उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल के जरिये Blogger कैसे बने और Blogging में क्या-क्या करना होता है? इससे जुड़ी सारी जानकारी आपको मिल गई होंगी। मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है कि हमारे आर्टिकल्स के जरिए आपको दिए गए विषय पर पूरी जानकारी प्राप्त हो सके ताकि आपको कहीं और जाना ना पड़े।

इस आर्टिकल के बारे में आपकी क्या राय है? ये जानकारी आपको कैसी लगी? कमेंट सेक्शन में लिखकर हमे जरूर बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, शुक्रिया। Google

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *