B.Sc. Zoology Kya Hai?

वैसे, B.Sc General Course के बारे में तो आप ये जानते ही हैं कि ये कोर्स साइंस सब्जेक्ट्स की फाउंडेशन नॉलेज प्रोवाइड करता है, लेकिन अगर आप कई सब्जेक्ट्स की बेसिक नॉलेज लेने के बजाय Zoology जैसे इंट्रेस्टिंग सब्जेक्ट की डीप नॉलेज लेना चाहते हैं और अपने करियर को भी इसी सब्जेक्ट की मदद से आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आप B.Sc Zoology Course का ऑप्शन चुन सकते हैं।

जूलॉजी, बायोलॉजी का ऐसा अनुशासन है, जिसमे एनिमल्स के स्ट्रक्चर, बेहेवियर, बर्ताव, फंक्शन और Evolution (क्रम-विकास) की साइंटिफिक स्टडी शामिल है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको B.Sc Zoology Course से जुड़ी सारी महत्त्वपूर्ण जानकारियां देने वाले हैं। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें, तो चलिए शुरू करते हैं।

#1. B.Sc Zoology क्या है?

B.Sc Zoology जिसे “Bachelor of Science in Zoology” कहा जाता है। यह एक अंडर ग्रेजुएट कोर्स है, जिसकी ड्यूरेशन 3 साल होती है। Biology की यह ब्रांच एनिमल किंगडम से जुड़ी है, जिसमे सभी एनिमल्स के Structure, Embryology, Evolution, Classification, Habits और Distribution की स्टडी शामिल होती है। इस फुल टाइम कोर्स को डिस्टेंस एजुकेशन के द्वारा भी पूरा किया जा सकता है। यह डिग्री कोर्स बहुत से करियर ऑप्शंस भी प्रोवाइड कराता है।

#2. B.Sc Zoology Course करने के लिए क्राइटेरिया क्या है?

बीएससी जूलॉजी कोर्स करने के लिए आपका 12th क्लास साइंस स्ट्रीम से पास होना जरुरी है और इस क्लास में आपके कम से कम 55% मार्क्स होने चाहिए। इसके लिए आपके पास 12th क्लास में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी सब्जेक्ट होने चाहिए। बायोलॉजी में बॉटनी और जूलॉजी शामिल होते हैं जो बायोलॉजी की ही ब्रांचेज हैं।

#3. B.Sc Zoology Course का एडमिशन प्रोसेस क्या है?

बीएससी जूलॉजी कोर्स में मेरिट बेस के आधार पर और एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर एडमिशन हो सकता है। BHU UET, MCAER CET, NEST और JEST जैसे कुछ ऐसे एंट्रेंस टेस्ट हैं जो B.Sc Zoology Course में एडमिशन के लिए कंडक्ट किये जाते हैं।

#4. B.Sc Zoology Course करने के लिए एडमिशन कहाँ लें?

नीचे हम आपको इंडिया के कुछ बेहतरीन कॉलेजेस के नाम बता रहे हैं, जहाँ पर आप B.Sc Zoology Course करने के लिए एडमिशन ले सकते हैं।

  • Miranda House, Delhi
  • Hansraj College, Delhi
  • St. Xavier’s College, Ahmedabad
  • Jaipur National University, Jaipur
  • St. Xavier’s College, Mumbai
  • Mount Carmel College, Bangalore
  • Varanasi Hindu University, Varanasi
  • Christ University, Bangalore
  • Jyoti Niwas College, Bangalore
  • DAV College, Chandigarh
  • St. Francis College, Hyderabad
  • Ramniranjan Jhunjhunwala College (RJC), Mumbai

#5. B.Sc Zoology Course में कौन-कौन से सब्जेक्ट्स पढ़ने होंगे?

  • Biology
  • Invertebrates
  • Cell Biology
  • Animal Physiology
  • Genetics
  • Structural Biology
  • Bio Statistics
  • Environment Physiology
  • Development Biology
  • Computation in Life Sciences
  • Immunology
  • Microbiology and Biotechnology

#6. क्या बीएससी जूलॉजी कोर्स करने के बाद हायर स्टडीज कोर्स कर सकते हैं?

B.Sc Zoology Course करने के बाद अगर आप हायर स्टडी करना चाहें तो आप M.Sc. Zoology कर सकते हैं, जिसके बाद Zoology Subjects में M. Phil और P.H.D भी कर सकते हैं। B.Sc Zoology Degree Course करने के बाद आप जूलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स यानि M.Sc. करने के बाद Zoologist भी बन सकते हैं।

एक Zoologist बनकर अगर आप बर्ड्स के बेहेवियर, ओरिजन और उनके लाइफ प्रोसेस के बारे में स्टडी करेंगे, तो आप Ornithologist कहलायेंगे और अगर आप Reptiles (सरीसृप) और Amphibians के बेहेवियर, ओरिजन और उनके लाइफ प्रोसेस के बारे में स्टडी करेंगे, तो Herpetologist कहलायेंगे। इसी तरह एक Zoologist के तौर पर आप Cytology में Dolphin whales की स्टडी कर सकते हैं और मेमोलॉजी में मेमल्स की स्टडी कर सकते हैं।

B.Sc Zoology Course करने के बाद MBA भी किया जा सकता है यानि अगर आप बिजनेस में इंट्रेस्टेड हैं तो B.Sc Zoology के बाद Biotechnology, Pharma Management, Dairy Management, Clinical Research, Hospital Administration जैसे सब्जेक्ट्स में Master of Business Administration यानि MBA भी कर सकते हैं।

हायर स्टडीज के अलावा, B.Sc Zoology Course करने के बाद आपके लिए Animal Care Taker, Veterinary Technologist, Technician, Environment Consultant, Technical Writer, Biology Teacher and Research और Laboratory Technician जैसे जॉब्स ऑप्शंस भी खुल जाते हैं।

#7. बीएससी जूलॉजी कोर्स करने के बाद आप कहाँ-कहाँ पर जॉब कर सकते हैं?

  • Pharmaceutical Companies
  • Environmental Agencies
  • Colleges and Universities
  • Medical Laboratories
  • Government Hospitals
  • Agricultural Firms
  • Hatcheries, and Museums

इसके अलावा, B.Sc Zoology Course करने के बाद आप गवर्नमेंट सेक्टर में भी जॉब्स पा सकते हैं। इसके लिए आप M. Sc. U.P.S.C. State P.S.C. में आवेदन कर सकते हैं। Zoology में BSc करने के बाद आप Indian Forest Services, Indian Institute of Ecology, Center for Environmental Education, Indian Institute of Forest Management, Wildlife Conservation Society और Wildlife Trust of India में भी जॉब्स कर सकते हैं।

#8. बीएससी जूलॉजी कोर्स करने के बाद मिलने वाले जॉब्स ऑप्शंस क्या है?

जहाँ तक जॉब्स ऑप्शंस की बात है तो आपके लिए Zoology Faculty Member, Research Associate, Clinical Business Associate, Online Tutor, Medical Representative, Nutrition Specialist, Area Sales Manager जैसे जॉब ऑप्शंस उपलब्ध हैं।

#9. B.Sc Zoology Course करने के बाद सैलरी कितनी मिलती है?

जहाँ तक सैलरी की बात है तो यह उस जॉब पोजीशन पर निर्भर करेगा, जिसे आप B.Sc Zoology Course करने के बाद ज्वाइन करेंगे, जैसे – एक रिसर्चर के रूप में आप 3 लाख रूपये वार्षिक वेतन कमा सकते हैं और एक टीचर के तौर पर 2 लाख रूपये तक सैलरी से शुरुआत कर सकते हैं। आपकी हायर स्टडी आपके पैकेज को पॉजिटिवली इफेक्ट करेगी, बेस्ट ऑफ लक

अन्य जानकारी

वोकेशनल कोर्स क्या है?

रूरल डेवलपमेंट कोर्स क्या है?

CCNA कोर्स क्या है?

CCNP कोर्स क्या है?

BUMS कोर्स क्या है?

B.Sc. Computer Application कोर्स क्या है?

#10. Conclusion

दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने आपके साथ B.Sc Zoology Course से जुड़ी सारी जरुरी जानकारियां साझा की है। अलीबाबा को उम्मीद है कि इस आर्टिकल ने आपको सही डिसीजन लेने में गाइड किया होगा। अगर आपके आस-पास कोई ऐसा है जो इस बारे में सोच रहा है कि उसे यही कोर्स करना है तो प्लीज् उन लोगों के साथ इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें। इस आर्टिकल के बारे में आपकी क्या राय है? ये जानकारी आपको कैसी लगी? कमेंट सेक्शन में लिखकर हमे जरूर बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, शुक्रिया। Google

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *